- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
भारतपे यूपीआई पी2एम में गूगल पे को पीछे छोड़कर नंबर #3 पर पहुंचा
नवंबर 2020 में 3,334 करोड़ रुपए के टीपीवी के साथ 6.1 करोड़ ट्रान्ज़ैक्शन डिलीवर किए
नई दिल्ली. भारत की सबसे बड़ी मर्चेंट पेमेंट्स कंपनी भारतपे ने आज घोषणा की कि मर्चेंन्ट पेमेंट एक्सेप्टेंस स्पेस में वह तीसरी सबसे बड़ी कंपनी बन गई है। गूगल पे को नंबर 3 की कुर्सी से हटाते हुए नवंबर के महीने में कंपनी ने ट्रान्जैक्शन मूल्य में 3,334 करोड़ रुपए (479 मिलियन अमेरिकी डॉलर) दर्ज किए हैं। कंपनी ने यह जानकारी साझा की है कि नवंबर 2020 में उनके द्वारा 6.15 करोड़ ट्रान्जैक्शन की गई है।
भारतपे मार्केट में तेज़ी से वृद्धि कर रही है और अप्रैल 2020 से इसने यूपीआई पी2एम मर्चेन्ट पेमेंट एक्सेप्टेंस कैटेगरी में बाजार में अपनी हिस्सेदारी को दोगुना कर लिया है। नवंबर 2020 में भारतपे ट्रान्जैक्शन मूल्य में अब तक के सर्वाधिक 5% बाजार हिस्सेरदारी और ट्रान्जैक्शन वॉल्यूम में 7% बाजार हिस्सेशदारी तक पहुँच गई है।
पिछले महीने अकेले भारतपे द्वारा प्रोसेस किए गए ट्रान्जैक्शन का वॉल्यूम जियो, ज़ोमैटो, स्विगी, क्रेड, फ्लिपकार्ट, कैशफ्री, आईआरसीटीसी और एमपीएल के संयुक्त् यूपीआई पी2एम ट्रान्जैक्शन वॉल्यूम से भी ज़्यादा है।
इस उपलब्धि के बारे में भारतपे के सह-संस्थापक और सीईओ श्री अशनीर ग्रोवर ने कहा, “भारतपे एक भारतीय स्टार्टअप कंपनी है और हमारे लिए ये बेहद गर्व का क्षण है कि हमने गूगल पे जैसे वैश्विक दिग्गज को नंबर 3 की पोज़ीशन से पीछे हटा दिया है। भारत जैसे देश में ऑफलाइन रिटेल मार्केट वॉल्यूिम के लिहाज से ऑनलाइन/ईकॉमर्स मार्केट से बड़ा है और यह तेज़ी से डिजिटाइज़ हो रहा है।
व्यापारी पर ध्यान केंद्रित करते हुए भारतपे की अलग वित्तीय सेवाओं का प्रस्ताव अन्य यूपीआई/वीएएस खिलाड़ियों द्वारा लक्षित सभी अन्य सेवाओं पर भारी पड़ रहा है। शुरुआत से 26/28 महीनों में वृद्धि दर्ज करने और कोविड के दौरान 4गुना बढ़ोतरी हासिल करने के लिए भारतपे टीम को बहुत बधाइयां! ”
भारतपे के ग्रुप प्रेसिडेंट श्री सुहैल समीर ने कहा, “इस उपलब्धि को हासिल करने पर भारतपे टीम बहुत ज़्यादा रोमांचित और उत्साहित है। हम नई चुनौतियों के लिए तैयारी कर रहे हैं और व्यापारियों को उनके व्यापार का दायरा बढ़ाने में सक्षम करने को लेकर प्रतिबद्ध हैं। हमारे सामने अब इससे भी बड़े लक्ष्य हैं। हमारा इरादा अगले दो सालों में बिज़नेस को पांच गुना बढ़ाकर 30 बिलियन अमेरिकी डॉलर टीपीवी के पार लेकर जाना है। हम ऋण उपलब्ध कराने में तेज़ी का रुख अपना रहे हैं और साल 2023 तक हमारा लक्ष्य छोटे व्यापारियों और किराना स्टोर्स को 1 बिलियन अमेरिकी डॉलर के लोन वितरित करने का है।”
छोटे व्यापारियों को उनका बिज़नेस बढ़ाने में मदद करने के लिए भारतपे विभिन्न प्रकार के फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी प्रॉडक्ट पेश करता है। इसमें शामिल है उद्योग का पहला शून्य ट्रान्जैक्शन शुल्क के साथ इंटरऑपरेबल यूपीआई क्यूआर, विभिन्न प्रकार के ऋण और इंश्योरेंस उत्पाद, पीओएस मशीन और डिजिटल गोल्ड। इसके साथ ही इसके द्वारा व्यापारियों को बेहद प्रतिस्पर्धात्मक ब्याज दरों में 7 लाख रुपये तक के आकर्षक कोलेटरल फ्री लोन पेश किए जाते हैं।
रोज़ाना क्यूआर/पीओएस कलेक्शन के कॉम्बिनेशन के साथ भारतपे के पास एक अनोखा लोन हाइब्रिड रिपेमेंट मॉडल है और बैंक खाते से लोन की सुविधा लेने वाले व्यापारियों को सीधे साप्ताहिक भुगतान किया जाता है। कंपनी ने देश के टियर- 1, 2 और 3 शहरों में आक्रामक विस्तार योजना की घोषणा की है। वर्तमान में कंपनी 50+ शहरों में मौजूद है और मार्च 2021 तक इसकी मौजूदगी को बढ़ाकर 65 शहरों तक किए जाने की योजना है।


