- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
देश के ग्रामीण इलाकों में इंश्योरेंस सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए, एसबीआई जनरल इंश्योरेंस ने महिंद्रा इंश्योरेंस ब्रोकर्स लिमिटेड के साथ साझेदारी की
मुंबई. एसबीआई जनरल इंश्योरेंस ने आज अपने साझेदारी कार्यक्रम के तहत महिंद्रा इंश्योरेंस ब्रोकर्स लिमिटेड (MIBL) के साथ एक रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की, ताकि टियर-2 और 3 श्रेणी के शहरों में इंश्योरेंस सेवाओं के दायरे का विस्तार किया जा सके।
एसबीआई जनरल ने परिवर्तनशील भारत के लिए सबसे भरोसेमंद जनरल इंश्योरेंस कंपनी बनने का लक्ष्य निर्धारित किया है, और इस लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में यह साझेदारी मील का पत्थर साबित होगी।
एसबीआई जनरल नई कार, वाणिज्यिक वाहन, ट्रैक्टर एवं इस्तेमाल की गई पुरानी कारों के अलावा ग्राहकों को कई ऐड-ऑन सुविधाओं के साथ वाहन बीमा उपलब्ध कराने के लिए MIBL के साथ जुड़ा हुआ है। डिजिटल कारोबार के क्षेत्र में SBI जनरल ने महिन्द्रा इंश्योरेंस ब्रोकर्स के एक डिजिटल प्लेटफॉर्म, पेबीमा (PAYBIMA) के साथ साझेदारी की है, जो ग्राहकों को किफायती बीमा समाधान उपलब्ध कराता है।
इस अवसर पर श्री पी.सी. कांडपाल, एमडी एवं सीईओ, एसबीआई जनरल इंश्योरेंस, ने कहा, “महामारी के इस दौर में यह बात सामने आई है कि, हमारी जनसंख्या के एक बड़े हिस्से के पास अपने इलाज के खर्चों को पूरा करने के लिए स्वास्थ्य बीमा नहीं है। इस वक्त हमारे सामने सबसे बड़ी आवश्यकता यह सुनिश्चित करना है कि ‘बीमा सेवाओं से वंचित’ लोगों तक यह सेवा पहुंचाई जाए तथा उन्हें बीमा से जोड़ा जाए।
लिहाजा, यह साझेदारी हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि इसके माध्यम से हम टियर-2 और 3 श्रेणी के शहरों में अपने ग्राहकों की बीमा जरूरतों को पूरा करने की अपनी रणनीति के अनुसार आगे बढ़ने में सक्षम होंगे।
हमें पूरा यकीन है कि स्वास्थ्य बीमा के प्रति लोगों के बीच जागरूकता को बढ़ावा देने में हमारी इस साझेदारी की बेहद अहम भूमिका होगी; साथ ही यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि स्वास्थ्य बीमा को ज्यादा-से-ज्यादा लोगों तक पहुंचाया जा सके।”
डॉ. जयदीप देवरे, मैनेजिंग डायरेक्टर, महिंद्रा इंश्योरेंस ब्रोकर्स लिमिटेड, ने कहा, “अपने साझेदारी कार्यक्रम के तहत एसबीआई जनरल इंश्योरेंस के साथ इस गठबंधन से हम बेहद उत्साहित हैं। वास्तव में यह समाज के हर तबके के लोगों को बीमा से जोड़ने की पहल है, जिसे बीमा सेवाओं के वितरण हेतु पॉइंट ऑफ़ सेल्स पर्सन्स (POSPs) की पहचान करने, उन्हें प्रशिक्षण देने तथा प्रमाणित करने के लिए डिज़ाइन की गई है, साथ ही इससे देश में बीमा सेवाओं के दायरे का विस्तार भी होगा।
हमें पूरा भरोसा है, कि साथ मिलकर काम करते हुए हम लोगों को हेल्थ पॉलिसी के बारे में जानकारी देकर एवं इन सेवाओं को उपलब्ध कराते हुए उन्हें सशक्त बनाएंगे। अफसोस की बात यह है कि जागरूकता की कमी और बीमा सेवाओं के सुलभ नहीं होने की वजह से, खास तौर पर इस तरह की सेवाओं एवं सुविधाओं से वंचित हमारे देश के ग्रामीण इलाकों में अब तक लोगों की उपेक्षा की गई है।”


