- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
विजय, अनूप, प्रत्यक्ष, आशुतोष, अमन प्रथम रहे
इंदौर। इंदौर कॉर्पोरेशन एरिया वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में श्रीराम स्पोट्र्स ग्रुप कैम्पस पर हुई इंदौर डिस्ट्रक्ट वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में विजय प्रजापति, अरसन शेख, अनूप मंडल, प्रत्यक्ष चौकसे, आशुतोष शर्मा ने अपने-अपने वजन वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
श्री राम जिम कैलाशपुरी पर हुई इस प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग के 55 किग्रा भार वर्ग में स्काय जिम के विजय प्रजापति ने कुल 189 किग्रा वर्ग वजन उठाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। अखिलेश मंडलोई ने दूसरा तथा विक्की नाथ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
61 किग्रा भार वर्ग में स्काय जिम के असरन शेख ने 193 किग्रा भार उठाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं शिव कोचले ने द्वितीय व सुमित राजपुत तृतीय रहे। 67 किग्रा भार वर्ग में श्रीराम जिम कैलाशपुरी केअनूप मंडलने 207 किग्रा भार वर्ग में प्रथम, दिलीप भूरिया ने 204 किग्रा के साथ द्वितीय व अभिजीत कराड़े ने 175 किग्रा के साथ तृतीय स्थान हासिल किया।
73 किग्रा भार वर्ग में श्रीराम जिम एमआर-9 के प्रत्यक्ष चौकसे ने 137 किग्रा भार के साथ प्रथम, उदित कुशवाह द्वितीय व संजय राजपूत तृतीय स्थान पर रहे। 81 किग्रा भार वर्ग में श्रीराम जिम कैलाशपुरी के आशुतोष शर्मा ने 255 किग्रा भार उठाकर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की।
वहीं परीक्षित सोनी ने 227 किग्रा के साथ दूसरे व विराट जाट ने 143 किग्रा के साथ तृतीय स्थान पर रहे। 96 किग्रा भार वर्ग श्रीराम जिम खजराना के नमन मिश्रा ने 180 किग्रा भार के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। 109 किग्रा में श्रीराम जिम कैलाशपुरी के आकाश कौशल ने 296 किग्रा के साथ बाजी मारी।
पुरुष वर्ग का पुरस्कार वितरण एनआईएस कोच जितेन्द्र स्वामी, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुमित पालीवाल, राष्ट्रीय खिलाड़ी धर्मेन्द्र पालीवाल, छत्रसाल मंडल के उपाध्यक्ष अर्पित पालीवाल, राष्ट्रीय खिलाड़ी मयूर जोशी के आतिथ्य में हुआ। स्वागत बंसीलाल जोशी, शैलेन्द्र प्रजापत, राजू नाथ, दिनेश पालीवाल ने किया। स्पर्धा का संचालन मनोज जांगिड़ ने किया और आभार विकास जोशी ने माना।


