- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
“द ग्रीड लोभ” के अभिनेता सुमित चौधरी ने कहा डायरेक्टर और राइटर Ssreyashi Chaudhary नौ महीने की गर्भवती थीं, जब हमने अपनी फिल्म की शूटिंग शुरू की!
“द ग्रीड लोभ” एक आम आदमी के जीवन पर आधारित फिल्म है, इस दौर में कैसे एक आम इंसान करोड़पति बनने का सपना देखता है लेकिन उसके लिए वह कई गलत रास्ता चुनता है। इस फिल्म को श्रेयशी चौधरी ने लिखा है और डायरेक्ट किया है साथ ही वह इस फिल्म से डेब्यू भी कर रही हैं। फिल्म का पोस्टर और ट्रेलर बहार आ चुका है जिसमे अभिनेता सुमीत चौधरी और रोशनी सहोता मुख्य भूमिका में हैं।
“द ग्रीड लोब” का ट्रेलर देखने के बाद आपको आपके जीवन की कठिन सच्चाई से सामना होगा। हालांकि यह फिल्म की सिर्फ एक छोटी सी झलक है, लेकिन अभी बहुत कुछ देखना बाकी है। कहानी के बारे में अधिक जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी जो कि Mx प्लेयर पर रिलीज़ हो चुकी है।
इस फिल्म को इंदौर में फिल्माया गया है, तो वही इस फिल्म से जुडी कुछ दिलचस्प बाते डायरेक्टर श्रेयशी ने बताई है वह कहती है “हमने 3 साल पहले अपनी यात्रा शुरू की थी, लेकिन कुछ समस्या की वजे से हमने फिल्म को रोक दिया था, लेकिन बाद में हमने फिल्म को फिर से शुरू करने का फैसला किया और उस समय मैं नौ महीने की गर्भवती थी। इस फिल्म के साथ बहुत सारी भावनाएं जुड़ी हुई हैं, फिल्म की हर एक स्टार कास्ट ने अपना 100% दिया है और अंत में हमें इसका परिणाम मिला है। इस फिल्म से हर वर्ग के लोगों के लिए एक संदेश है, और यह सफलता का सही अर्थ समझाता है।
सुमीत चौधरी और रोशनी सहोता के अलावा, कुलदीप सिंह, प्रिया सोनी, नंदन मिश्रा और अन्नपूर्णा वी गिरि भी इस फिल्म में नज़र आने वाले है । फिल्म का निर्माण परफैक्टियो एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया गया है।


