- Sidharth Malhotra and Tamannaah Take on the Unknown as The Vvaan Trailer Unveils a Spectacle Like Never Before
- डायरेक्टर श्रीजा बरुआ नलावड़े की ‘द मशरूम्स’ लेकर आया 80’s रेट्रो बॉलीवुड का जादू, ‘कैसी है ये शाम आज की’ के साथ
- Rohit Sharma opens up about the family support that shaped his cricketing journey on Family Full House
- आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस वित्त वर्ष 2026 के दौरान मध्य प्रदेश में 100% दावा निपटान अनुपात के साथ नेतृत्व की स्थिति में
- Ajay Devgn Praises Abhishek Pathak’s Directorial Vision to Bring the World of Drishyam to a Believable Conclusion: “Abhishek Has Cracked It Brilliantly”
इंडियन आइडल 2020 में नेहा कक्कड़ ने सवाई भट्ट से कहा, “आपमें इंसानियत झलकती है, मैं आपकी फैन हूं”
मुंबई : इंडियन आइडल 2020 अब अपना ग्रैंड प्रीमियर एपिसोड लेकर आ रहा है, जहां भारत के कुछ बेहतरीन टैलेंट्स अपनी सिंगिंग का जलवा दिखाएंगे और इस मंच को संगीत से सराबोर कर देंगे।
इस शो ने ऐसे बहुत-से लोगों की जिंदगी बदली, जिन्होंने इस मंच पर कदम रखा और पूरे देश को अपनी जादुई आवाजों से रूबरू कराया। इन्हीं में से एक आवाज है सवाई भट्ट की, जिन्होंने एक पल में ही न सिर्फ जजों का बल्कि उन दर्शकों का भी दिल पिघला दिया, जिन्होंने इंडियन आइडल 2020 में उन्हें गाते हुए सुना।
ऑडिशन राउंड के दौरान सवाई भट्ट ने इंडियन आइडल 2020 में अपना स्थान बना लिया, जहां जजों ने कहा कि सवाई भट्ट की आवाज उन्हें उनके होमटाउन राजस्थान की संस्कृति में ले जाती है और उन्हें सवाई जैसे टैलेंट को होस्ट करने पर गर्व है। जजों की उम्मीदों पर खरे उतरते हुए सवाई ने इंडियन आइडल 2020 के ग्रैंड प्रीमियर एपिसोड में भी एक जोरदार परफॉर्मेंस दी।
सवाई ने बड़े भावुक होकर ‘बावरे बावरे’ गाना गाया और उसमें अपना दिल लगा दिया। नम आंखों से सवाई ने कहा, “मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं इतने बड़े मंच पर इतने टैलेंटेड जजों के सामने गाऊंगा! इस समय मेरे सिर पर छत है और मुझे अच्छी सुविधाएं मिल रही हैं, लेकिन घर पर मेरा परिवार अब भी सुख साधनों से दूर है।
मैं एक दिन उन्हें जिंदगी के सारे ऐशो आराम देना चाहता हूं। मैं इससे पहले कभी किसी लग्जरी होटल में नहीं रहा और आज मेरी सारी इच्छाएं और सपने सच हो रहे हैं। यह सब हकीकत से दूर बड़ा जादुई लगता है!”
उनकी इस नेकदिली की तारीफ करते हुए जज नेहा कक्कड़ ने कहा, “मैं आपकी फैन हूं, सिर्फ आपकी गायकी के लिए नहीं बल्कि इसलिए भी कि आपमें इंसानियत झलकती है! मैं आपके लिए बहुत खुश हूं और चाहती हूं कि आप हमेशा आगे बढ़ते रहें!” जज हिमेश रेशमिया ने भी उनकी तारीफ करते हुए कहा, “आज आपने बेमिसाल परफॉर्मेंस दी है। हमें आप पर गर्व है!”


