- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
‘शौर्य और अनोखी की कहानी’ शो की पटियाला में हुई शूटिंग में अभिनेता करणवीर शर्मा ने किया अपने ननिहाल के दिनों को याद
पंजाबी मुंडे, करणवीर शर्मा को हिंदी टीवी और फिल्मों में उनकी पावर पैक्ड परफॉर्मेंस से दर्शकों को प्रभावित करने के लिए जाना जाता है। प्रतिभावान अभिनेता स्टार प्लस के नए शो ‘शौर्य और अनोखी की कहानी’ में शौर्य की प्रमुख भूमिका निभाने के लिए बिलकुल तैयार हैं जो आने वाले सोमवार, 21 दिसंबर से दर्शकों के लिए प्रसारित किया जाएगा। इसमें करणवीर के साथ शो की मुख्य अभिनेत्री देबतमा साहा (अनोखी) भी नज़र आएंगी।
हाल ही में, यह दोनों कलाकार एक छोटी सी कास्ट और क्रू के साथ पंजाब के पटियाला में शुरुआती एपिसोड की शूटिंग करते हुए देखे गए। पटियाला में किया यह शूट बेहद सावधानी और सुरक्षा के साथ आयोजित किया गया था। 14 साल के बाद पटियाला लौटने पर, प्रतिभाशाली अभिनेता करणवीर शर्मा ने पटियाला में बिताए अपने पुराने दिनों को याद किया कि कैसे उन्होंने अपनी बढ़ती उम्र में पटियाला के लोगों के साथ एक मज़बूत रिश्ता बनाया था।
इसपर लोकप्रिय अभिनेता करणवीर शर्मा ने पटियाला में शूटिंग के अपने यादगार अनुभवों को साझा करते हुए कहा, “14 साल पहले मैंने आखिरी बार पटियाला का दौरा किया था । यह मेरी मम्मी का होम टाउन भी है और यहाँ दोबारा घूमने के दौरान मुझे अपनी नानी के घर में बिताई गई सारी यादें ताजा हो गई। इसके साथ ही पटियाला में शूटिंग करना मेरे लिए उत्साह पूर्ण रहा। चितकारा यूनिवर्सिटी में शूटिंग के दौरान पटियाला और जालंधर भर के सभी फैन्स ने इस जगह का दौरा किया, जो वास्तव में बहुत ही उत्साहवर्धक और एक यादगार अनुभव था। मैं उम्मीद करता हूँ कि हम आगे भी पटियाला में इस शो की आउटडोर शूटिंग करें।”
इस दौरान शूटिंग में दीपा परब, पंकज कालरा, फलक नाज़, प्यूमोरी घोष जैसे मुख्य कलाकार भी शामिल थे और सब ने मिलकर प्रमुख किरदारों के साथ पटियाला के वास्तविक स्थानों पर शूटिंग की।


