- मोटोरोला ने लॉन्च किया edge 70 pro+, जो 2026 का सबसे स्टाइलिश फ्लैगशिप किलर स्मार्टफोन है
- जावेद जाफरी ने सरोज खान को दिया श्रेय, कहा उन्होंने सिखाया कि डांस में एक्सप्रेशन कितनी अहम है
- Jaaved Jaaferi Credits Saroj Khan For Teaching Him The Importance Of Expressions In Dance
- शीना चौहान ने अपने अगले बड़े हॉलीवुड प्रोजेक्ट की दी झलक, कहा – "नई कहानियां, नई दुनिया, नया एडवेंचर…"
- Sheena Chohan Gives A Quick Sneak Peak To Fans About Her Next Big Hollywood Project Says, "New Stories, New World, New Adventure…."
विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म शिकारा के ये दोनों एक्टर्स अपनी मूवी और लॉकडाउन बाद फिर से एक साथ दिखाई दे रहे है।
फिल्म निर्माता विधु विनोद चोपड़ा जिनकी फरवरी 2020 में रिलीज़ हुई फिल्म “शिकारा” में अपने बेहद प्रतिभाशाली कलाकारों को लॉन्च किया था, जिसे समीक्षकों द्वारा काफी सराहा गया था। फिल्म में विधु विनोद चोपड़ा के खोजे गए हुए अभिनेता आदिल खान हैं, जो मूल रूप से पेशे से एक आर जे थे और सादिया खतीब जो कश्मीर की घाटी से हैं, शहर में फिर से एक साथ देखे गए।
शिव कुमार धर का किरदार निभाने वाले आदिल खान ने अपने अभिनय से सभी के दिलों में अपनी जगह बना लिया है। इस मूवी में कश्मीरी पंडित की भूमिका निभाने वाले अभिनेता ने अपनी कला के बल पर हम सभी को रुलाया भी है, उनकी दमदार अदायिकी सभी को खूब पसंद आयी थी।
हाल ही में, मूवी के दोनों एक्टर्स आदिल खान और सादिया खतीब को मुंबई के जुहू में “ओमप्रकाश ज़िंदाबाद” फिल्म के प्रीमियर पर एक साथ देखा गया। जहाँ पर आदिल खान व्हाइट शर्ट के साथ ब्लैक जैकेट में बहुत डैशिंग लग रहे थे, तो वही दूसरी ओर सादिया खतीब भी फ्लोरल प्रिंटेड ड्रेस में बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं। एक लंबे समय के बाद इन दोनों को देख फिर से शिकारा मूवी की याद ताज़ा हो गयी। और दोनों की जोड़ी ऑन स्क्रीन के साथ साथ ऑफ स्क्रीन भी ख़फ़ी अच्छी लग रही है।
कहा ये जा रहा है की शिकारा के बाद आदिल खान अपने नए प्रोजेक्ट के बारें नए साल में जल्द ही अन्नोउंस करने वाले है।


