- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
HDFC लाइफ ने टेस्टिमोनियल आधारित अपना नया टर्म इंश्योरेंस कैंपेन #Decision2Protect लॉन्च किया
मुम्बई: भारत के प्रमुख जीवन बीमाकर्ताओं में से एक, एचडीएफसी लाइफ ने #Decision2Protect कैम्पेन शुरू किया। #Decision2Protect चल रहे प्रोटेक्शन कैम्पेन का एक हिस्सा है और कस्टमर टेस्टिमोनियल आधारित अभियान है, जो पॉलिसीधारकों की स्वयं बताई गई, अपनी कहानियों और अनुभवों के जरिये टर्म प्लान की आवश्यकता को दर्शाने का प्रयास करता है।
अपने शोध के हिस्से के रूप में, कंपनी ने पॉलिसी धारकों से उन कारणो को समझना चाहा जिसके आधार पर उन्होंने एचडीएफसी लाइफ टर्म प्लान चुना था। इस अभ्यास से न केवल अंतर्दृष्टि मिली, बल्कि उन दमदार कहानियों का भी पता चला, जिससे एक बड़ा वर्ग स्वयं को जुड़ा हुआ महसूस करता है, और इन कहानियों ने ही टेस्टिमोनियल कैम्पेन की नींव तैयार की।
लॉन्च के बारे में बताते हुए, पंकज गुप्ता – सीनियर ईवीपी (सेल्स) और सीएमओ, एचडीएफसी लाइफ ने कहा कि “हमने उन पॉलिसी धारकों को लेकर अभियान की तैयारी की, जिन्होंने हमारे लाइफ इंश्योरेंस प्रॉडक्ट्स में भरोसा जताया और उनसे लाभ उठाया।
पॉलिसी धारकों ने अपने विचार साझा किया औश्र बताया कि प्रॉडक्ट ने कैसे काम किया और जीवन में आने वाली अनिश्चितताओं के बावजूद जिंद्रगी को संपूर्णता में जीना संभव बनाने में किस तरह प्रॉडक्ट ने उन्हें सक्षम बनाया। ये प्रभावशाली थीम सार्वभौमिक हैं और हमें भरोसा है कि इनसे एक बड़ा समुदाय स्वयं को जुड़ा हुआ पायेगा।
हालांकि टर्म लाइफ इंश्योरेंस की अवधारणा काफी स्थापित अवधारणा है, लेकिन हर इंश्योरेंस समय पर ढंग से काम नहीं करता है या प्रॉडक्ट से लाभ नहीं होता है। इसलिए हम इसे अपनी जिम्मेदारी समझते हैं कि अधिक से अधिक जागरूकता पैदा की जाये, जिससे लोग सही समय पर सुरक्षा के लिए निर्णय लेने में सक्षम हो सकें।
वैश्विक महामारी कोविड-19 ने लाखों लोगों के जीवन को प्रभावित किया है जिससे लोगों में अनिश्चितता और भी बढ़ी है। इसने वित्तीय जिम्मेदारियों वाले प्रत्येक व्यक्ति को अपनी और परिवार की सुरक्षा की आवश्यकता का एहसास कराया है। और यहटर्म लाइफ इंश्योरेंस यही सुरक्षा प्रदान करता है। यह परिवार के लिए सेफ्टी नेट का काम करता है और परिवार को जीवन की अनिश्चितताओं से बचाता है।”
इस साल की शुरुआत में, एचडीएफसी लाइफ ने क्लिक 2 प्रोटेक्ट टर्म ऑफर के बारे में जागरूकता लाने के लिए एक सुरक्षा अभियान चलाया था। यह नवीनतम अभियान इसे एक कदम आगे ले जाएगा और न केवल टर्म प्लान की आवश्यकता के बारे में बताएगा, बल्कि यह भी बताएगा कि कैसे उन्होंने लोगों के जीवन में बदलाव लाया है। टेलीविजन, डीटीएच और डिजिटल पर ध्यान केंद्रित करने के साथ ही, इस कैम्पेन को मल्टी-मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रोमोट किया जाएगा।
राजदीपक दास, मैनेजिंग डायरेक्टर – भारत और चीफ क्रिएटिव ऑफिसर –दक्षिण एशिया, लियो बर्नेटने कहा कि ‘‘पिछले एक साल ने हम सभी लोगों को बता दिया है कि जीवन अनिश्चितताओं से भरा है। लेकिन थोड़ी दूरदर्शिता के साथ हम किसी भी अप्रत्याशित बाधा को दूर कर सकते हैं। एचडीएफसी लाइफ का नया #Decision2Protect कैम्पेन ऐसे लोगों के वास्तविक जीवन के उदाहरणों की खोज करता है, जिन्होंने अपने प्रियजनों को होने वाली किसी भी टुर्घटना से निपटने में सक्षम बनाना सुनिश्चित किया है। और इससे अधिक महत्वपूर्ण कैम्पेन के जरिये एक महत्वपूर्ण संदेश देना है, जो बताता है कि अपने परिवार को हमेशा सुरक्षित रखने के लिए एक छोटा-सा निर्णय बहुत महत्वपूर्ण हो सकता है।”
भारत में लाइफ इंश्योरेंस की पेनेटेरेशन रेट 2.74% है, जो अभी भी दुनिया में सबसे कम पेनेटेरेशन रेट में से एक है। इतने कम पेनेटेरेशन रेट के कारण देश में मॉर्टेलिटी प्रोटेक्शन गैप बढ़ गया है और सभी के जीवन में कोविड-19 की मॉजूदगी के कारण, ग्राहकों ने अनिश्चितताओं के खिलाफ अपने भविष्य को सुरक्षित करने के महत्व को महसूस किया है।


