- मेकअप, स्किन और नेल आर्टिस्ट्स ने दिखाया हुनर, सस्टेनेबिलिटी फैशन शो रहा आकर्षण
- Triptii Dimri, Priyanka Chopra to Pooja Hegde: Promising Actresses Whose Upcoming Films We Can’t Wait to Watch
- Pooja Hegde Onboarded Jana Nayagan Because It’s Thalapathy Vijay’s Last Theatrical Release - Sources
- आईवीएफ को लेकर झिझक छोड़ें, सही समय पर इलाज से माता-पिता बनने का सपना हो सकता है पूरा: डॉ. पायल जैसवाल
- Badlapur, October to Border 2: 7 Films that Highlight Varun Dhawan’s Range as a Dynamic Actor
दिव्यंका त्रिपाठी और करण पटेल साथ ही मोहसिन खान और शिवांगी जोशी एक बार फिर ‘स्टार परिवार करेगा वेलकम 2021’ के मंच पर पेश करेंगे अपनी बेजोड़ केमिस्ट्री !
भारतीय टेलीविजन की सबसे भव्य रात, स्टार परिवार करेगा वेलकम 2021 जीवन के कई पहलुओं का जश्न मनाएगी। जिसमें से एक ’रोमांस’ है जो स्टार प्लस की सभी कहानियों से निकलकर दर्शकों का दिल जीत रही है। यह एक ऐसी शाम है जहाँ चकाचौंध और ग्लैमर के साथ मनोरंजन भी होगा। इस मंच पर होने वाली इन दो दमदार परफॉर्मेंस से दर्शकों का मूड पूरी तरह बदल जाएगा।
दर्शकों की चहीती यंग जोड़ी कार्तिक (मोहसिन खान) और नायरा (शिवांगी जोशी) ने बहुत ही जोश के साथ बॉलीवुड डांस नंबर घुंगरू (वॉर फिल्म से) और बुर्ज खलीफा (लक्ष्मी फिल्म से) पर परफॉर्म करके अपने यंग रोमांस का जादू बिखेरा। उनकी क्यूट और मासूम सी केमिस्ट्री को देख उन्हें नज़रअंदाज़ कर पाना दर्शकों के लिए मुश्किल है।
जबकि दूसरी परफॉर्मेंस आइकॉनिक कपल इशिता (दिव्यंका) और रमन (करण) द्वारा किया गया जो बिलकुल स्वाभाविक लग रहा था क्योंकि अभिनेताओं ने बहुचर्चित रोमांटिक गीतों के साथ अपने अभिनय को जीवंत किया। उनकी मजबूत केमिस्ट्री उनके परफॉर्मेंस में खुलकर दिख रही थी जो दर्शक बिलकुल मिस करना नहीं चाहेंगे ।
टेलीविज़न की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली जोड़ी ने मंच पर अपना जादू चलाया और पूरा देश इस शानदार कार्यक्रम का गवाह बनने के लिए तैयार हो जाए इस रविवार, 27 नवंबर को रात 8 बजे केवल स्टार प्लस पर।


