- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
होम एवं किचन एप्लाियंसेज में कंज्यूमर इलेक्ट्रॉटनिक्स में मजबूत ट्रेंड देखा जा रहा है, जबकि फिटनेस/आउटडोर गैजेट्स में फिर से वृद्धि हो रही हैः पेबैक-यूनोमर शॉपर स्टडी में हुआ खुलासा
महामारी ने हमें घरों में कैद कर दिया और वर्क या स्कूल-फ्रॉम-होम गैजेट्स जैसे लैपटॉप/मोबाइल और घर तथा किचन के लिये उपकरणों की मांग बढ़ी है
नई दिल्ली. मोबाइल/इलेक्ट्रॉलनिक्स और उपकरणों की खरीदी के शौकीनों पर हाल में हुआ एक अध्ययन दर्शाता है कि अनलॉक के बाद से लेकर त्यौहारों और वर्ष की समाप्ति की खरीदारी में फिटनेस गैजेट्स/प्रोडक्ट्स, स्वच्छता और स्मार्ट किचन उपकरणों ने वापसी की है। इसके अलावा, ऑनलाइन खरीदारी की बढ़ती लोकप्रियता के बावजूद बड़े उपकरणों की खरीदी में अब भी ऑफलाइन चैनल्स को प्राथमिकता मिल रही है।
यह खुलासा भारत के सबसे बड़े मल्टी-ब्राण्ड लॉयल्टी प्रोग्राम पेबैक और उसके डिजिटल रिसर्च पार्टनर यूनोमर द्वारा संयुक्त रूप से की गई एक कंज्यूमर शॉपिंग स्टडी में हुआ है। इस अध्ययन ने पहले अनलॉक से लेकर त्यौहार/वर्ष की समाप्ति के सीजन तक खरीदारी की प्राथमिकताओं के संदर्भ में लगभग 3000 लोगों की मनोभावों एवं परिदृश्य् का परीक्षण किया था।
चुने गये लोग पिछले 2 वर्ष में मोबाइल, इलेक्ट्रॉदनिक्स और उपकरणों की बार-बार खरीदारी करने वाले लोग थे, जिनकी आय 25 से 50 वर्ष तक थी और जो मेट्रोज और टियर1 शहरों समेत 12 शहरों से थे, और उनकी आय अलग-अलग थी।
मोबाइल एवं इलेक्ट्रॉननिक्स कैटेगरी में, जब पूछा गया कि उन्होंने अनलॉक के बाद से क्या खरीदा है और वे किसे जल्दी खरीदना चाहते हैं, तब मोबाइल्स पर उपभोक्ता की रुचि में 21 प्रतिशत की कमी पाई गई (38 प्रतिशत ने मोबाइल खरीद लिया है, जबकि 30 प्रतिशत जल्दी ही इसे खरीदना चाहते हैं), हेडफोन्स/ईयरफोन्स पर रुचि में 43 प्रतिशत कमी पाई गई (37 प्रतिशत ने ये उत्पाशद खरीद लिये हैं, जबकि 21 प्रतिशत जल्दी ही खरीदना चाहते हैं) और लैपटॉप/कंप्यू टर्स को लेकर रुचि में 6 प्रतिशत कमी देखी गई (30 प्रतिशत ने इन्हेंम खरीद लिया है, जबकि 20 प्रतिशत जल्दी ही लेना चाहते हैं)।
इसी प्रकार, कैमरा और टैबलेट्स खरीदने की रुचि में क्रमशः 33 प्रतिशत और 28 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई, हालांकि यह कम है। खरीदारी के चैनल के संदर्भ में 76 प्रतिशत खरीदारों ने संकेत दिया कि उन्होंने ऑनलाइन चैनल्स को पसंद किया है।
होम और किचन के लिये स्मॉयल अप्लायंसेस कैटेगरी में मिले जवाब दर्शाते हैं कि उपभोक्ता का सुविधा और घरेलू कामों में आसानी के लिये हाइजीन और कम्फर्ट प्रोडक्ट्स लेना जारी है। किचन अप्लायंसेस (मिक्सर/ग्राइंडर, फूड प्रोसेसर, एयर फ्रायर, वाटर प्यूरीफायर) में भी 3 प्रतिशत की मामूली वृद्धि के साथ रुचि रहना जारी है, जबकि क्लीनिंग अप्लायंसेस (वैक्यूम क्लीनर्स, रोबोटिक क्लीनर्स) में 55 प्रतिशत की भारी वृद्धि हुई है (11 प्रतिशत खरीद चुके हैं, जबकि 17 प्रतिशत इसकी योजना रखते हैं)।
अन्य कैटेगरीज या तो वैसी ही रहीं या उनमें कमी देखी गई, खासकर सैनिटाइजर मशीनों को लेकर रुचि में 35 प्रतिशत कमी हुई (14 प्रतिशत ने इन्हेंक खरीद लिया है, जबकि 9 प्रतिशत जल्दी ही खरीदना चाहते हैं)। इसके अलावा, छोटे उपकरणों के लिये खरीदारी का तरीका ऑफलाइन और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स में बराबर बंटा हुआ है।
बड़े उपकरणों और टेलीविजन सेट्स में अच्छी रूचि दिख रही है और लगभग हर कैटेगरी में सकारात्मक रूझान आ रहा है। कम पहुंच वाली कैटेगरीज में से कुछ, जैसे डिशवाशर को लेकर रुचि में 60 प्रतिशत बढ़त हुई है (5 प्रतिशत खरीद चुके हैं, जबकि 8 प्रतिशत खरीदना चाहते हैं), माइक्रोवेव पर रुचि में 50 प्रतिशत बढ़त हुई है (8 प्रतिशत खरीद चुके हैं, जबकि 12 प्रतिशत लेना चाहते हैं), जिसके बाद टेलीविजन (27 प्रतिशत), एयर कंडीशनर्स (22 प्रतिशत), रेफ्रीजरेटस (10 प्रतिशत), वाशिंग मशींस (8 प्रतिशत), आदि का स्थाशन आता है।
खरीदारी के चैनल के संदर्भ में बड़े उपकरणों के खरीदार ऑनलाइन के बजाए ऑफलाइन को पसंद करते हैं, लेकिन ऑनलाइन भी ज्यादा पीछे नहीं है।
अंततः, खरीदारी के बजट की बात करें, तो लार्ज अप्लायंसेस कैटेगरी लोकप्रिय है और दो-तिहाई खरीदार उन पर पिछले साल जितना या ज्यादा खर्च करना चाहते हैं। इलेक्ट्रॉकनिक्स और स्मॉ(ल अप्लायंसेस के लिये खरीदारी का बजट थोड़ा कम या लगभग उतना ही है।
उपरोक्त सभी कैटेगरीज में नॉन-बायर्स मुख्य रूप से स्टोर्स में सुरक्षा के उपायों पर चिंतित हैं (46 प्रतिशत), लेकिन वे ऑफर्स और डील्स का इंतजार भी करते हैं (48 प्रतिशत)।
कंज्यूमर शॉपिंग सर्वे पर अपना दृष्टिकोण रखते हुए पेबैक इंडिया के सीएमओ श्री रमाकांत खण्डेलवाल ने कहा, ‘‘हमारे उपभोक्ता अध्ययन निष्ठांवान ग्राहकों की पसंदीदा शॉपिंग कैटेगरीज के लिये उनके मनोभावों को जानने के लिए तैयार हैं। पिछली कुछ तिमाहियों में हमने कंज्यूमर ट्रेंड्ज में बड़े बदलाव देखे हैं। हमने इस साल सितंबर में यह सीरीज शुरू की थी और सभी प्रमुख कंज्यूमर कैटेगरीज को कवर किया।
इलेक्ट्रॉंनिक्स और अप्लायंसेस पर मौजूदा अध्ययन घरेलू कामकाज को सुविधाजनक और आसान बनाने वाले उपकरणों में अपग्रेड करने के इच्छुक उपभोक्ताओं को दिशा देता है और फिटनेस तथा यात्रा सम्बंधी खरीदी में उनकी रूचि बढ़ रही है। हमें उम्मीद है कि हमें मिले परिणाम अपनी मार्केटिंग रणनीतियों को बेहतर बनाने में ब्राण्ड्स की मदद करेंगे।’’
सर्वे पर अपने विचार रखते हुए यूनोमर के सीईओ विनय बापना ने कहा, ‘‘स्थायी नवाचार और जीवनशैली में हो रहे बदलाव इलेक्ट्रॉतनिक्स और उपकरणों में वृद्धि को बढ़ावा दे रहे हैं। ब्राण्ड्स और उत्पादकों को उपभोक्ताओं की प्राथमिकताओं और पसंद पर करीब से नजर रखने की जरूरत है, खासकर मौजूदा कोविड के परिदृश्य में, जहाँ गैजेट्स काम, घरेलू कामकाज, पढ़ाई, व्यक्तिगत गतिविधि और अवकाश के लिये अनिवार्य बन रहे हैं।
पेबैक और यूनोमर की यह संयुक्त रिपोर्ट इलेक्ट्रॉ निक्स और उपकरणों के लिये उपभोक्ता की रूचियों, धारणाओं और आकांक्षाओं पर आधारित उसकी सोच को सामने लाती है। यह जानकारियाँ उपभोक्ताओं के पिछले खर्च और भविष्यर की इच्छाओं पर बेहद भरोसेमंद और सटीक डाटा के इस्तेमाल से ली गई हैं, इसलिये यह अध्ययन अनोखा है।’’
पेबैक के मेम्बर खर्च की कई श्रेणियों में लॉयल हैं और यह प्लेटफॉर्म शीर्ष स्तर के ब्राण्ड्स के साथ मिलकर काम कर रहा है, ताकि ग्राहकों की संलग्नता और उन्हें बनाये रखने की सही रणनीतियों का निर्णय किया जा सके। यात्रा, किराना, ईंधन, मनोरंजन, परिधान, इलेक्ट्रॉ्निक्स, आदि जैसी प्रमुख श्रेणियों में खरीदारी के व्यवहार की संपूर्ण समझ के साथ पेबैक इंडिया ब्राण्ड्स के लिये इन जानकारियों का उपयोग कर सही रणनीतियाँ बनाने के लिये अवसर निर्मित कर रहा है।


