- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
देश भर में ‘यंग अर्थ चैंपियंस’ की तलाश कर रही हैं भूमि पेडनेकर!
लॉकडाउन के दौरान घर की चारदीवारी में समय बिताकर हमें इस बात का एहसास हुआ कि, बाहर निकलने और घूमने-फिरने से हम तरोताज़ा महसूस करते हैं और इसी वजह से हमारे भीतर अपनी धरती के लिए हमदर्दी कई गुना ज़्यादा बढ़ गई है।
पिछले साल हम सभी ने पर्यावरण पर गहराते संकट को क़रीब से देखा, जिससे हमें अगली पीढ़ी के लिए आने वाले कल को और बेहतर बनाने की प्रेरणा मिली। इस संबंध में युवाओं की आवाज़ को बुलंद करने और उन्हें सकारात्मक नज़रिए के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहन देने की सख़्त ज़रूरत है, क्योंकि आज उनकी छोटी-से-छोटी कोशिश भी भविष्य में एक बड़ा बदलाव ला सकती है।
बॉलीवुड स्टार और क्लाइमेट वॉरियर, भूमि पेडनेकर इसी सोच के साथ आगे बढ़ रही हैं और सोनी बीबीसी अर्थ के साथ मिलकर उन्होंने देश भर के सभी क्लाइमेट-कॉन्शस स्टूडेंट के लिए एक शानदार कॉन्टेस्ट ‘यंग अर्थ चैंपियंस’ को लॉन्च किया है।
बच्चों को कम उम्र में ही एनवायरनमेंट कंजर्वेशन के लिए प्रेरित करने और उन्हें बदलाव लाने वाला नागरिक बनाने के इरादे से इस कॉन्टेस्ट का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश भर के 5वीं से 9वीं कक्षा के बच्चे भाग ले सकेंगे। बच्चों को देश के शहरों और कम्युनिटीज़ को ज़्यादा सस्टेनेबल बनाने के लिए बेहद इनोवेटिव आइडियाज के साथ अपनी एंट्री भेजनी होगी।
भूमि पेडनेकर एक एक्सपर्ट के साथ मिलकर बच्चों के इनोवेटिव आइडियाज को जज करेंगी और एक लकी ‘यंग अर्थ चैंपियन’ का चयन करेंगी, जिसे चैनल पर दिखाया जाएगा। इतना ही नहीं, टॉप 10 विनर्स को भूमि पेडनेकर के साथ वर्चुअल इंटरेक्शन का मौका मिलेगा, जहां वे पृथ्वी पर रहते हुए इसे बचाने के लिए अपनी ओर से किए जाने वाले छोटे-छोटे प्रयासों के बारे में भूमि के साथ बातचीत करेंगे।
भारत में क्लाइमेट एडवोकेसी का चेहरा बन चुकी, भूमि पेडनेकर कहती हैं, “सच कहूं तो क्लाइमेट चेंज पूरी तरह हम लोगों पर ही निर्भर है। क्लाइमेट वॉरियर की अपनी इनिशिएटिव के जरिए, मैं इस क्राइसिस के साथ-साथ इसके गंभीर नतीजों को भी लोगों के सामने लाने की कोशिश करती हूं।
मुझे ख़ुशी है कि सोनी बीबीसी अर्थ का नज़रिया भी बिल्कुल ऐसा ही है, और ‘यंग अर्थ चैंपियंस’ के जरिए बच्चों के बीच क्रिएटिव आइडियाज के आदान-प्रदान के लिए एक बेहतरीन प्लेटफार्म उपलब्ध करा रहा है, जो बदलाव लाने की ताक़त रखते हैं। मैं देश के इन्क्रेडिबल, यंग टैलेंट की जबर्दस्त भागीदारी के साथ-साथ सस्टेनेबल फ्यूचर के बारे में शानदार चर्चा की उम्मीद कर रही हूं।


