- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
दानिश अख्तर एण्डटीवी के ‘संतोषी मां सुनाएं व्रत कथाएं‘ में बनेंगे हनुमान
दानिश अख्तर, जिन्होंने इससे पहले तीन बार भगवान हनुमान की भूमिका निभाई है, अब एक बार फिर एण्डटीवी के शो ‘संतोषी मां सुनाएं व्रत कथाएं‘ में इस भूमिका को निभाने के लिए तैयार हैं। मूल रूप से बिहार के रहने वाले इस हैंडसम अभिनेता ने टेलीविजन इंडस्ट्री में खुद के दम पर पहचान बनाई है, खासकर पौराणिक शैलियों में।
अपनी एंट्री के बारे में बात करते हुए दानिश अख्तर ने कहा, ष्स्वाति(तन्वी डोगरा) को देवेश ;धीरज राजद्ध के क्रोध से बचाने के लिए हनुमान जी जल्द ही उसकी सुरक्षा के लिए धरती पर आएंगे ठीक उसी तरह जैसे की हनुमान जी ने शक्तिशाली रावण से सीता की सुरक्षा की थी।ष् हम आपके लिए कई रोचक मोड़ लेकर आ रहे हैं।
अब देवेश की एंट्री के साथ दर्शकों को स्वाति की याद्दाश्त जाने और उसकी शादी के बाद बहुत सारा ड्रामा देखने को मिलेगा। मेहंदी के समारोह के दौरान अचानक स्वाति को कुछ पुरानी चीजें याद आती हैं और वह अनजाने में इंद्रेश (आशीष कादियान) का नाम ले लेती है, जिसकी वजह से देवेश गुस्सा हो जाता है। उसका गुस्सा बढ़ जाता है और वह स्वाति को थप्पड़ मार देता है।
संतोषी मां (ग्रेसी सिंह) भी उतनी ही लाचार और गुस्से में होती हैं और वो हनुमान से अपनी भक्त स्वाति की धरती लोक में मदद करने के लिए कहती हैं। पहले रेसलर और फिर अभिनेता बने दानिश हनुमान की भूमिका को निभाने के लिए काफी रोमांचित हैं। उन्होंने इस बारे में बात करते हुए कहा, ष्संतोषी मां के आदेश पर हनुमान स्वाति की मदद करने और मां के निर्देशों का पालन करने के लिए एंट्री करने वाले हैं।
मुझे यकीन है कि दर्शक एक बार फिर मुझे इस अवतार में देखने का आनंद लेंगे। एक तरह से, मैंने इस भूमिका को आगे बढ़ाया है और अब मैं एक बार फिर से उसी उत्साह के साथ इसे निभाने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। ग्रेसी जी, तन्वी और अन्य कलाकारों के साथ शूटिंग करना बहुत ही शानदार रहा है। हालांकि यह बहुत लम्बी भूमिका नहीं है, लेकिन ये बहुत प्रभावशाली है।


