- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
पैसों की लालच में बेच रहा था अवैध हथियार
आजाद नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी से 5 देशी पिस्टल, 5 कट्टे बरामद
इंदौर. आजाद नगर पुलिस ने ऐसे अपराधी को पकड़ा है जिसके पास से देशी पिस्टल, देशी कट्टे सहित कुल 10 अवैध हथियार व 9 जिन्दा कारतूस बरामद हुई है. आरोपी पैसे के लालच में अवैध हथियार बेच रहा था.
पुलिस महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिनारायणचारी मिश्र ने कहा कि थाना प्रभारी आजाद नगर मनीष डावर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मो.सा. नं . एमपी09- वीके- 8972 पर अमन नगर तरफ अवैध देशी पिस्टल व कट्टे लेकर घूम रहा है. मुखबिर की सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची.
यहां मुखबिर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को घेरा बन्दी कर रोका गया. पूछताछ में उसने अपना नाम असफाक उर्फ बाबू पिता मोहम्मद हुसेन (29) निवासी पटेल नगर खजराना बताया. उसकी तलाशी लेने पर उसकी मोटर साइकल में लगे साइड बेग के अन्दर एक प्लास्टिक की थैली में 5 देशी पिस्टल 32 बोर के, 2 देशी कट्टे 315 बोर के, एवं 3 देशी कट्टे 12 बोर के तथा 6 कारतूस 32 बोर व 3 कारतूस 12 बोर के मिले.
इसे मौके पर जप्त कर आरोपी असफाक को गिरफ्तार किया गया. बरामद किए माल की कीमत लगभग दो लाख तेरह हजार रुपये है. आरोपी से अवैध हथियार बरामद कर आर्म्स एक्ट में प्रकरण पंजीबद्ध किया है. गिरफ्तार आरोपी से अवैध हथियार खरीदने बेचने व उसके नेटवर्क का पता लगाने हेतु न्यायालय से रिमांड लेकर पूछताछ की जाएगी.
उज्जैन का रहने वाला है आरोपी
आरोपी मूल रुप से ग्राम खेडामाधव तहसील बडनगर जिला उज्जैन का रहने वाला है. वह पढ़ा लिखा नहीं है और खेती करता है. पैसे के लालच में अवैध हथियार बेचने काम करने लगा. आरोपी उक्त अवैध हथियार किसे बेचने जा रहा था व कहां से लाया था इस संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है. उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी आजादनगर मनीष डावर, उप निरीक्षक वैसाखू धुर्वे, प्रधान आरक्षक महेश चौहान, आर सचिन सोनी, आर लखन गुप्ता व भेरु सिह की भूमिका सराहनीय रही.


