- Solaryaan Joins Haryana Green Energy Roadshow as Inverter Sales Cross 1 Lakh in H1 FY27
- फेयरफील्ड बाय मैरियट इंदौर में 7 अक्टूबर को शुरू होगा, ग्लास स्काई रूफटॉप रेस्टोरेंट, मिलेगा खास डाइनिंग एक्सपीरियंस
- ICICI Bank brings back ‘Festive Bonanza’ with exciting deals across shopping, travel, and lifestyle brands
- आईसीआईसीआई बैंक ने खरीदारी, यात्रा और लाइफस्टाइल ब्रांड्स पर आकर्षक ऑफर के साथ ‘फेस्टिव बोनांजा’ की फिर की शुरुआत
- Mumbai Deputy Mayor Sanjay Ghadi Honored with Mumbai Achievers Awards 2026
खिलौना दुकान में लूट करने वाले ज्वेलरी दुकान को लूटने की बना रहे थे योजना
तिलक नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार
इंदौर. खिलौने की दुकान में पिस्टल लहराकर लूट करने वाले आरोपी को तिलक नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी अब ज्वेलरी की दुकान में लूट करने की योजना बना रहे थे. आरोपी आदित्य एवं आनंद पर पहले से कई आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध है. आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टलनुमा देशी कट्टा, एक जिन्दा कारतूस, बाँस का डंडा और लोहे की टामी जप्त की गई.
जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी तिलक नगर को मुखबिर से सूचना मिली कि राजगृही कालोनी में बाबी छाबडा के टूटे हुये आफिस के अंदर बैठकर कुछ आपराधिक किस्म के व्यक्ति आपस मे बातचीत कर रहे हंै कि आज रात तिलक नगर में स्थित सुरभि ज्वेलर्स को लूटना है. यदि किसी ने विरोध किया तो उसको मार देंगे.
सूचना पर थाना प्रभारी तिलक नगर द्वारा दो टीम का गठन किया गया. मौके पर दबिश दी तो आरोपी आदित्य पिता रमेश मुराडिया (25) निवासी स्कीम नम्बर 140, आनंद पिता राजू शर्मा (19) निवासी स्कीम नम्बर 140, अमन उर्फ काणा पिता सुरेश वर्मा (30) निवासी विनोबा नगर और रोहित पिता बजेसिंह ढाबी (19) निवासी मयूर अस्पताल के पीछे गणराज नगर को गिरफ्तार किया. मौके से एक आरोपी रिन्कू उर्फ विकास लोधी निवासी स्कीम नम्बर 140 फरार हो गया.
आरोपीयो के कब्जे से एक पिस्टल, एक जिन्दा कारतूस, बाँस का डंडा तथा लोहे की एक टामी जप्त की गई. उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तिलक नगर उप निरीक्षक गुलाबसिंह रावत, उप निरीक्षक मदनसिंह बर्डे, प्रधान आरक्षक प्रदीप, आरक्षक अशोक रघुवंशी, आरक्षक दिलीप तथा आरक्षक रोहित शर्मा की सराहनीय भूमिका रही.
खिलौना दुकान में की थी लूट
गिरफ्तार आरोपी आदित्य, अमन और रोहित ने पूछताछ में बताया कि हम तीनो ने ही संविद नगर कनाडिया रोड पर स्थित खिलौने की दुकान मे पिस्टल लहरा कर खिलौना लूटा था. आरोपी आदित्य और आनंद अपराधिक किस्म के शातिर बदमाश हैं जिनके विरुद्ध शहर के विभिन्न थानों में कई प्रकरण पंजीबद्ध है. पुलिस द्वारा चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिनसे अन्य वारदातों आदि के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है.


