- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
सोनी टीवी के ‘क्यों उत्थे दिल छोड़ आए’ के लिए शगुन पांडे ने अमृतसर में 5 डिग्री तापमान में शॉर्ट्स पहनकर खेला हॉकी
एक कलाकार को अपने काम में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है और ऐसे में सोनी टीवी के आगामी शो ‘क्यों उत्थे दिल छोड़ आए’ के कलाकारों को भी अपने हिस्से की मुश्किल उठानी पड़ी। इस शो के कलाकारों को हाल ही में अमृतसर के 5 डिग्री के बेहद ठंडे तापमान में शूटिंग करनी पड़ी।
1947 में भारत के बंटवारे से पहले लाहौर की पृष्ठभूमि पर आधारित ’क्यों उत्थे दिल छोड़ आए?’ तीन लड़कियों अमृत (ग्रेसी गोस्वामी), वश्मा (आंचल) और राधा (प्रणाली) की कहानी है, जो देश की आज़ादी की दहलीज़ पर अपने सपनों और अपने नए प्यार को जीतने के सफर पर निकलती हैं। इस शो के मेकर्स पंजाब वाले हिस्से की शूटिंग वास्तविक स्थानों पर करना चाहते थे और इसके लिए अमृतसर जैसे पवित्र शहर से बेहतर और क्या हो सकता था।
बेहद ठंडे मौसम में शूटिंग करते हुए एक्टर शकुन पांडे, जो इस शो में उदय का रोल निभा रहे हैं, ने वार्मअप के लिए शूटिंग से पहले स्पोर्ट भी खेला। सभी कलाकारों ने 5 डिग्री तक तापमान में शूटिंग की, जहां उन्होंने हॉकी के खेल की शूटिंग करने के लिए शॉर्ट्स और ऐसे कपड़े पहने थे, जो कम गर्म थे।
अमृतसर में शूटिंग करने का अनुभव बताते हुए इस शो के नायक शगुन पांडे कहते हैं, “मैं इसे हमारी खुशनसीबी मानता हूं कि हमारे शो ‘क्यों उत्थे दिल छोड़ आए?’ के लॉन्च से पहले हमें गोल्डन टेंपल में ईश्वर का आशीर्वाद लेने का मौका मिला। अमृतसर में शूटिंग करते हुए हम वाकई बंटवारे से पहले के भारत के दौर में चले गए थे।
5 डिग्री तापमान में शॉर्ट्स पहनकर हॉकी खेलना बहुत मुश्किल था। इसलिए हम खुद को गर्म रखने के लिए ऑफस्क्रीन भी हॉकी खेलते रहते थे। सोनी टीवी के शो ‘क्यों उत्थे दिल छोड़ आए?’ की शूटिंग के दौरान हमें पंजाब की बेहतरीन चीजों का अनुभव करने का मौका मिला।“
क्या ये तीनों लड़कियां अपने सपनों और अपने प्यार को जीतने में कामयाब होंगी? क्या उनकी प्रेम कहानी उनकी जिंदगी में कुछ नया लेकर आएगी?
तो आप भी 1940 के दशक के विभाजन से पहले के भारत के जादू में खो जाइए। देखिए ‘क्यों उत्थे दिल छोड़ आए?’ 25 जनवरी से, सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर।


