- Before Munna Bhaiyya & Compounder, They Were College Bros: Abhishek Banerjee & Divyenndu’s 23-Year-Old Bond Comes Full Circle
- Can Akshay Kumar Be Deemed The Milestone Man?
- “छठी मैया के साथ जो जुड़ाव मैंने महसूस किया, उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है”: तमन्ना भाटिया
- Tamannaah on Studying the Relevance of Chhath for Chhathi Maiya Song from The Vvaan: I spent time studying and understanding the significance of the ritual
- 15 Characters That Define Akshay Kumar’s Extraordinary Career
इंडियन आइडल 2020 के सेट पर बप्पी लहरी ने पवनदीप को दी सोने की चेन
मुम्बई. साल 2020 में शुरू हुआ इंडियन आइडल 12 अब 2021 की शुरुआत में और बेहतर हो गया है! इस वीकेंड यह म्यूज़िकल शो और सुरीला हो जाएगा, जब इस शो में अमित कुमारऔर उनके बाद बप्पी लहरी आएंगे। इस एपिसोड के दौरान बप्पी लहरी ने इस शाम के बेस्ट परफॉर्मर को चुनने के लिए एक प्रतियोगिता भी रखी, जिसमें जीतने वाले को म्यूज़िक इंडस्ट्री के यह लीजेंडरी गोल्डनमैन एक सोने की चेन भेंट करेंगे।
जहां ये सारे प्रतिभागी इस स्पेशल एपिसोड में बप्पी लहरी को समर्पित कुछ जोरदार परफॉर्मेंस देंगे, वहीं पवनदीप ने ‘किसी नजर को तेरा इंतजार आज भी है’ गाने पर अपनी शानदार प्रस्तुति से सभी को चौंका दिया। खास तौर पर बप्पी लहरी, पवनदीप की परफॉर्मेंस देखकर बेहद उत्साहित हो गए, जिन्होंने न सिर्फ शानदार गाना गाया, बल्कि हारमोनियम भी बजाया।
उनकी परफॉर्मेंस देखने के बाद पवनदीप ने कहा, “मैं आपकी परफॉर्मेंस देखकर बेहद उत्साहित हूं, जो आपने इतनी कम उम्र में दी है। यह बहुत शानदार परफॉर्मेंस है और मुझे लगता है कि एक सिंगर को कुछ इंस्ट्रूमेंट्स बजाने आने चाहिए। मैंने भी 3 साल की उम्र में तबला बजाना शुरू कर दिया था।“ उन्होंने आगे कहा, “मैं आपको अपने म्यूज़िक रूम (स्टूडियो) में जरूर बुलाऊंगा।“
इतना ही नहीं, परफॉर्मेंस ऑफ द वीक का ईनाम पवनदीप को दिया गया और उन्हें बप्पी दा से एक सोने की चेन भी मिली। इसके बाद पवनदीप की खुशी का ठिकाना ना रहा क्योंकि उन्हें इंडस्ट्री के लीजेंड से यह सम्मान प्राप्त हुआ था।
हिमेश रेशमिया ने कहा, “आपकी परफॉर्मेंस देखने के बाद मैं आपका फैन हो गया हूं और मैं यह घोषणा करना चाहूंगा कि मैं आपको 10 ऐसे गाने दूंगा जो यकीनन ब्लॉकबस्टर साबित होंगे।“


