- Before Munna Bhaiyya & Compounder, They Were College Bros: Abhishek Banerjee & Divyenndu’s 23-Year-Old Bond Comes Full Circle
- Can Akshay Kumar Be Deemed The Milestone Man?
- “छठी मैया के साथ जो जुड़ाव मैंने महसूस किया, उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है”: तमन्ना भाटिया
- Tamannaah on Studying the Relevance of Chhath for Chhathi Maiya Song from The Vvaan: I spent time studying and understanding the significance of the ritual
- 15 Characters That Define Akshay Kumar’s Extraordinary Career
एयरटेल एक्सस्ट्रीम फाइबर ने लॉन्च किया गीगाबाइट वाई-फाई एक्सपीरियेन्स
एयरटेल एक्सस्ट्रीम फाइबर का 3999 प्लान अब एक अत्याधुनिक 4×4 वाई-फाई राउटर के साथ आता है, जो घरों और छोटे ऑफिसों में 1 जीबीपीएस का बाधा रहित वाई-फाई कवरेज देता है
नईदिल्ली. भारत के प्रमुख कम्यू्निकेशंस सर्विसेज प्रोवाइडर भारती एयरटेल (‘‘एयरटेल’’) ने नये साल की शुरूआत हाइ पर-फास्टx वाई-फाई अनुभव के लॉन्च के साथ ग्राहकों के लिये रोमांचक खबर लाकर की है।
एयरटेल एक्सस्ट्रीम फाइबर के ग्राहक अब वाई-फाई पर 1 जीबीपीएस डेटा स्पीड्स का मजा ले सकते हैं और उन्हें एक ही काम करने में सक्षम लैन केबल पर निर्भर होने की जरूरत नहीं होगी।एयरटेल एक्सस्ट्रीम फाइबर का 3999 रुपये का प्लान अब 1 जीबीपीएस वाले एक कॉम्लीरॉ मेंटरी वाई-फाई राउटर के साथ आता है, जिसके पास असीमित डेटा कोटा और भारी बंडल्ड कंटेन्ट है ।
बेहद उन्नत, यह 4×4 वाई-फाई राउटर घरों और छोटे ऑफिसों में 1जीबीपीएस की बाधा रहित वाई-फाई कवरेज देगा। यह एक साथ कनेक्टेड डिवाइसेस की बड़ी संख्या के साथ ऑनलाइन गेमिंग और एनिमेशन तथा घर से काम या पढ़ाई के लिये बेहतरीन अनुभव के दरवाजे खोलेगा। छोटे ऑफिस विभिन्न प्रयोगों के लिये कई हाईस्पीड कनेक्शंस लगा सकेंगे, जैसे स्टॉइक ट्रेडिंग और मिलकर ऑनलाइन काम करना, जिसमें ज़ीरो डाउन टाइम के साथ भरोसेमंद हाईस्पीड कनेक्टिविटी की जरूरत होती है।
वीर इंदरनाथ, सीईओ- होम्स, भारती एयरटेल, ने कहा, ‘‘आज की डिजिटल फर्स्टन दुनिया में भरोसेमंद हाईस्पीड कनेक्टिविटी एक लाइफ लाइन है और एयरटेल को भारत की ब्रॉडबैण्ड क्रांति में अग्रणी भूमिका निभाकर गर्व हो रहा है।1जीबीपीएस के अनुभव का आनंद लेने के लिये लैन केबल से छुटकारा हमारे ग्राहकों की प्रमुख मांग थी और हम उसे पूरा करते हुए प्रसन्न हैं।’’
एयरटेल एक्सस्ट्रीम फाइबर का 1जीबीपीएस ब्रॉडबैण्ड प्लान 3999 रुपये का है, जिसके साथ एक कॉम्लीरो मेंट्री एयरटेल एक्सस्ट्रीम बॉक्स आता है, जो एयरटेल एक्सस्ट्रीम ऐप्प की लाइब्रेरी से 550 टीवी चैनलों और ओटीटी कंटेन्ट की पेशकश करता है, जिसमें 7 ओटीटी एप्स और 5 स्टूडियोज की 10,000 से ज्यादा मूवीज और शोज शामिल हैं। यह प्रमुख वीडियो स्ट्रीमिंग एप्स, जैसे अमेज़न प्राइम वीडियो और ज़ी5 का सब्सक्रिप्शन देता है, जिन्हें एयरटेल एक्सस्ट्रीम बॉक्स से एक्सेस किया जा सकता है।
एयरटेल भारत का सबसे बड़ा प्राइवेट सेक्टर ब्रॉण्ड बैण्ड सेवा प्रदाता है, जिसकी मौजूदगी 150 से ज्यादा शहरों में है।


