- Bollywood & Indie Songs That Feel Like the Perfect Monsoon Playlist - Dhvani Bhanushali’s Vaaste to Jasleen Royal’s Heeriye
- जीएस कैलटेक्स (GS Caltex) ने भारत में किक्स (Kixx) की नई ब्रांड पहचान पेश की, 'Lubricating the Future' विज़न को किया और मजबूत
- ग्लोबल इन्वेस्टिंग के भविष्य को नया रूप देते हुए, Dealing.com ने 24,000 से भी ज़्यादा टोकनाइज़्ड स्टॉक्स की पेशकश करके गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया
- Award-Winning Film Max, Min & Meowzaki Unveils its Third Heartwarming Track 'Suhaana'
- अवॉर्ड विनिंग फिल्म 'मैक्स, मिन एंड म्याऊज़ाकी' का तीसरा दिल छू लेने वाला गाना 'सुहाना' रिलीज़
सोनी टीवी के आगामी शो ‘क्यों उत्थे दिल छोड़ आए’ में महत्वपूर्ण रोल निभाएंगे लेजेंडरी एक्टर अवतार गिल
मुम्बई : सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन जल्द ही 1947 के दौर की एक प्रेम कहानी लेकर आ रहा है जिसमें अमृत, वश्मा और राधा नाम की तीन लड़कियों की हिम्मत, संघर्ष और त्याग की कहानी है।
इस शो में एक से बढ़कर एक कलाकार होंगे, जिसमें सदाबहार और लेजेंडरी एक्टर अवतार गिल, लाला रतन किशोर की भूमिका निभाएंगे, जिन्होंने टेलीविजन और फिल्म इंडस्ट्री में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
अपने किरदार के बारे में बताते हुए अवतार गिल कहते हैं, “इस किरदार का चुनाव करने के लिए स्क्रिप्ट ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जब मैंने यह स्क्रिप्ट पढ़ी और मुझे पता चला कि यह शो 1947 के दौर पर आधारित है, तो मैंने तुरंत हां कर दी। उस दौर की बात ही कुछ और है, जो मुझे आकर्षित करती है।”
उन्होंने आगे बताया, “मुझे यह भी लगा कि मुझे इस शानदार स्क्रिप्ट का हिस्सा होना चाहिए, जिसे दर्शक यकीनन पसंद करेंगे।”
देखिए क्यों उत्थे दिल छोड़ आए, 25 जनवरी से, हर सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर।


