- Netizens hail Varun Dhawan’s acting in Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai call it a ‘Paisa Vasool Entertainer'
- June Calls for a Laugh: The Best Comedy Titles to Stream on Netflix
- एका मोबिलिटी ने पुणे प्लांट से 1,000वें एससीवी को हरी झंडी दिखाई
- मोटोरोला ने लॉन्च किया edge 70 pro+, जो 2026 का सबसे स्टाइलिश फ्लैगशिप किलर स्मार्टफोन है
- जावेद जाफरी ने सरोज खान को दिया श्रेय, कहा उन्होंने सिखाया कि डांस में एक्सप्रेशन कितनी अहम है
परमवीर चक्र विजेता सूबेदार मेजर योगेंद्र सिंह और सूबेदार संजय कुमार के साथ होगा केबीसी सीजन 12 का ग्रैंड फिनाले 22 जनवरी को
मुम्बई : कौन बनेगा करोड़पति का सीजन 12, 22 जनवरी को अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंचेगा, जहां परमवीर चक्र विजेता सूबेदार मेजर योगेंद्र सिंह यादव और सूबेदार संजय कुमार हॉट सीट पर होंगे। यह एपिसोड यकीनन हम सभी में देशभक्ति का जज्बा जगा देगा।
इस सीजन में हमें साहस और दृढ़ निश्चय की प्रेरणादायक कहानियां देखने को मिलीं। केबीसी के इस सीजन में पहले ही हफ्ते से कई काबिल प्रतिभागी पहुंचे, जिन्होंने अपने ज्ञान और अपने सपनों को पूरा करने के हौसले के साथ बड़ी धन राशि जीती।
इस शुक्रवार, ग्रैंड फिनाले एपिसोड में इस शो में कारगिल युद्ध के नायकों – सूबेदार मेजर योगेंद्र सिंह यादव और सूबेदार संजय कुमार का स्वागत किया जाएगा, जिन्होंने देश की रक्षा करते हुए कई लोगों को प्रेरित किया। तो आप भी उनके देशभक्ति के हौसले की कहानियां जरूर देखिए।
4 महिला करोड़पति से लेकर स्टूडेंट्स स्पेशल वीक और कई अन्य प्रेरणादायक कहानियों तक, केबीसी के इस सीजन ने ‘सेटबैक का जवाब कमबैक से दिया’।


