- स्मार्ट सिटी प्लानिंग में जंगलों, कृषि भूमि और आर्द्रभूमि (वेटलैंड्स) को बचाना अनिवार्य: प्रसिद्ध वास्तुकार हफीज कॉन्ट्रैक्टर
- Ganesh Utsav 2026: Take Nath Inspiration from Shraddha Kapoor, Urmila Matondkar, Ankita Lokhande, Madhurima Tuli and Shriya Pilgaonkar
- Disha Patani, Sara Ali Khan to Alia Bhatt: Bollywood Divas Display Ways to Ace Traditional Fashion this Ganesh Chaturthi
- Pratibha Ranta Expresses Gratitude as The Revolutionaries Soars, Opens Up About Playing Pratibha Lahiri: There is so much quiet strength in the way women hold their lives together
- इंदौर में 'इंदौर टेक समिट 2026' का सफल आयोजन
स्टार प्लस के आगामी टीवी शो ‘पंड्या स्टोर’ के कास्ट और क्रू ने सोमनाथ और बीकानेर के खूबसूरत स्थानों पर किया शूट
गुजरात के सोमनाथ में स्थापित, स्टार प्लस के आगामी शो ‘पंड्या स्टोर’ ने अपने पहले प्रोमो के लॉन्च के बाद से ही बहुत अधिक प्रसंशा हासिल कर ली है। किंशुक महाजन (गौतम पंड्या) और शाइनी दोशी (धरा पंड्या) इस शो में जल्द ही मुख्य भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे और उन्होंने हाल ही में सोमनाथ (गुजरात) और बीकानेर (राजस्थान) में शुरुआती एपिसोड्स की शूटिंग के लिए वहां कुछ सप्ताह बिताया है। ठंड के मौसम और महामारी को ध्यान में रखते हुए, पूरे आउटडोर शूट का आयोजन बेहद सावधानी के साथ किया गया था ताकि कलाकारों और क्रू के सदस्यों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
आऊटडोर शूट के अनुभव के बारे में बात करते हुए, प्रतिभाशाली अभिनेता किंशुक महाजन कहते हैं,”लॉकडाउन के बाद यह मेरा पहला आउटडोर शूट है साथ ही मैंने पहली बार सोमनाथ और बीकानेर में शूटिंग की है। हमने सोमनाथ में एक शुभ दिन पर अपने शो की शूटिंग शुरू की, जो कि 453 वर्षों के बाद आया और उसी के लिए शूटिंग से पहले एक छोटी सी पूजा का आयोजन भी किया गया था। जब हमने आउटडोर शूटिंग करनी जारी रखी, हमारे फैन्स ने हमारे प्रोमो से हमें पहचानना और रिलेट करना शुरू कर दिया, जिसे देखकर वास्तव में लोगों को संतुष्टि महसूस हुई। कुल मिलाकर, यह एक यादगार अनुभव था और मैं यह अवसर को पाकर खुद को धन्य मानता हूँ।”
सोमनाथ और बीकानेर में शूटिंग के दौरान अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए, लोकप्रिय अभिनेत्री शाइनी दोशी कहती हैं, “जैसा की मैंने पहले भी बचपन में सोमनाथ का दौरा किया है और मैं वास्तव में धन्य हूं कि हमने इस शहर में अपने शुरुआती सीन्स की शूटिंग की है। बीकानेर में, हमने कई हेरिटेज स्ट्रक्चर्स और जिवंत स्थानों पर शूटिंग की। हमने कई सीन्स के लिए दोनों शहरों में शूटिंग का आनंद लिया, व्यंजनों का स्वाद चखा, अपने फैन्स और समर्थकों द्वारा घिरे रहे। यह एक ऐसा अनुभव रहा, जिसे मैं जीवन भर संजोकर रखूंगी। आशा है कि हमारे प्रशंसक इस नई यात्रा को लेकर हमपर इसी प्रकार अपना प्यार और समर्थन बरसाते रहेंगे।”
स्फियर ओरिजिंस द्वारा निर्मित, आगामी शो एक बड़े भाई की कहानी पर केंद्रित है, जो अपनी देखभाल करने वाली पत्नी की ज़िम्मेदारी के साथ-साथ परिवार और व्यवसाय की जरूरतों का भी ध्यान रखता है।


