- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
अयूब खान और रीना कपूर ‘रंजू की बेटियां’ के माध्यम से 4 साल बाद पर्दे पर एक साथ दिखाई देंगे
मुंबई. हमेशा कहा जाता है कि अपने आप को अपने कम्फ़र्ट ज़ोन से बाहर ढकेलने से आपकी सबसे अच्छी खूबियां निखार के आती है। लेकिन चारों ओर अगर जाने पहचाने चेहरे होते है तब शूटिंग कि प्रक्रिया आसान हो जाती है। और अभिनेताओं के लिए, अपने पुराने दोस्तों के साथ फिर से काम करने का मौका पाने से बेहतर कुछ नहीं है। यह उनके प्रदर्शन में एक शानदार केमिस्ट्री लाने में मदद करता है जिसे दर्शक अपनी स्क्रीन के माध्यम से महसूस कर सकते हैं।
इसी तरह, पुराने दोस्त रीना कपूर और अयूब खान एक बार फिर दंगल टीवी के ‘रंजू की बेटियां’ में एक साथ दिखाई देंगे। लगभग 4 साल बाद अपने दोस्त के साथ काम करने के बारे में उत्साहित, अयूब खान कहते हैं, “एक बार फिर मुझे रंजू की बेटियां में रीना जी (कपूर) के साथ काम करने का मौका मिला है।
एक दोस्त जब आपके साथ एक सह- अभिनेता के रूप में काम करता है तो बहुत अच्छा लगता है क्योंकि हमारे बीच एक अलग ट्यूनिंग और समझ होती है। हम बहुत लंबे समय के बाद मिले और यह पुरना समय याद करने में मज़ा आया। मैं वास्तव में उनके और टीम के साथ नए शो में काम करने के लिए उत्सुक हूं। ”
दर्शक स्क्रीन पर इन प्रतिभाशाली चेहरों को देखना चाहते है और अभिनेता एक-दूसरे के साथ कैमरा के सामने वापस आने के लिए बहुत उत्सुक हैं। रंजू की बेटियां बहुत जल्द ही दंगल टीवी पर लॉन्च होने वाला हैं। यह रंजू (रीना कपूर) और उसकी 4 बेटियों के बारे में एक मजेदार पारिवारिक शो है। शो में करण खंडेलवाल और दीपिका नागपाल भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।


