- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
ग़दर एक प्रेम कथा के म्यूज़िक क्रिएटर उत्तम सिंह कंपोज़ करेंगे ‘क्यों उत्थे दिल छोड़ आए?’ का संगीत
मुम्बई : जब आपको कुछ खास स्थिति दर्शाना हो, खासतौर से जब प्यार की बात हो, तो संगीत बड़ा महत्वपूर्ण रोल अदा करता है। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न ऐसा ही एक नया शो लेकर आ रहा है, जिसका नाम है ‘क्यों उत्थे दिल छोड़ आए’। यह शो 1947 पर आधारित है, जिसमें अमृत वाश्मा और राधा नाम की तीन लड़कियों की कहानी है।
ये तीनों आजादी की कगार पर अपने सपनों, उम्मीदों, अरमानों और नए-नए प्यार के सफर पर निकलती हैं। ये कहानी लाहौर से शुरू होगी, जो उस समय भारत का हिस्सा था। इसमें दिखाया जाएगा कि उस समय लोगों की जिंदगियां किस तरह हुआ करती थीं। इसके लिए लाहौर शहर को रीक्रिएट किया गया है।
इस शो में संगीत एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और इसके लिए मशहूर म्यूज़िक डायरेक्टर उत्तम सिंह अपने संगीत का जादू चलाएंगे, जिन्होंने ‘ग़दर – एक प्रेम कथा’ के लिए संगीत दिया था। उत्तम सिंह अब देश को एक और रूमानी गीत पेश करने के लिए तैयार हैं। इस गीत को बेला शेंडे और जावेद अली गाएंगे।
जावेद अली इस गाने के साथ एक और ब्लॉकबस्टर रोमांटिक सॉन्ग देने जा रहे हैं, जिससे सारे देश को प्यार हो जाएगा। बेला शेंडे भी संगीत जगत में एक मशहूर नाम हैं, जो इस शो के टाइटल ट्रैक में अपनी मधुर आवाज देंगी। सारा देश इन दोनों गायकों की मधुर आवाजों को बहुत पसंद करता है और साथ मिलकर ये दोनों इस गाने को रोमांटिक बना देंगे।
उत्तम सिंह ने कहा, “जब इस शो का संगीत तैयार करने के लिए मुझसे संपर्क किया गया, तो मैं वाकई बहुत उत्साहित था। मेरा उत्साह उस वक्त एक अलग स्तर पर था जब मुझे बताया गया कि यह 1940 के दौर की कहानी होगी। इसमें आजादी के पूर्व की पृष्ठभूमि पर तीन लड़कियों की प्रेम कहानी है। मैं इस शो का संगीत यादगार बनाने की कोशिश कर रहा हूं।
मैं कुछ ऐसा बनाना चाहता हूं, जिसे सभी गुनगुना सकें। जब मैंने इस शो का टाइटल ट्रैक तैयार किया, तो मेरे जहन में केवल दो नाम आए और वो थे बेला शेंडे और जावेद अली, जिनकी आवाजें इस गाने पर बखूबी फिट होती हैं। अपनी मधुर आवाज के साथ ये दोनों गायक इस गाने का स्तर और बढ़ा देंगे।
अपना उत्साह जताते हुए बेला शेंडे ने कहा, “मैंने यह गाना इसलिए चुना क्योंकि मैं शिद्दत से प्यार में यकीन रखती हूं और मैं लव स्टोरीज़ की बड़ी फैन हूं। सबसे अच्छी बात तो यह है कि मुझे एक बार फिर जावेद जी और उत्तम जी के साथ काम करने का मौका मिला। पूर्व में मैंने उनके साथ काम करते हुए बहुत अच्छा वक्त गुजारा है।
दोनों ही इस इंडस्ट्री के बेहद टैलेंटेड और सम्मानित लोग हैं और उनके साथ काम करना मेरी खुशकिस्मती है। जब मुझे संक्षिप्त में इसकी कहानी सुनाई गई, तो मैंने उसी वक्त तय कर लिया था कि मैं इस गाने को अपनी आवाज दूंगी। मैं बेसब्री से उस वक्त का इंतजार कर रही हूं जब दर्शक यह गाना सुनेंगे। मैं देखना चाहती हूं कि उनकी क्या प्रतिक्रिया होगी।”
जावेद अली ने कहा, “मैं एक बार फिर सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के साथ जुड़कर बेहद उत्साहित हूं। यह घर वापसी करने जैसा है। मैं इस बात का आभारी हूं कि मुझे म्यूज़िक डायरेक्टर उत्तम सिंह और बेला जी के साथ काम करने का मौका मिला। मैंने बेला जी के गाने सुने हैं। वो एक शानदार सिंगर हैं और उनके साथ गाना बढ़िया अनुभव था। मैंने यह गाना इसलिए चुना क्योंकि मुझे इन तीनों लड़कियों को प्रस्तुत करने का तरीका बहुत पसंद आया।”


