- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
अपनी सीट बेल्ट बांध लो क्योंकि फिल्म ‘खाली पीली’ के वल्र्ड टेलीविजन प्रीमियर के साथ ज़ी सिनेमा आपको करा रहा है एक लफड़े की सवारी
ज़ी सिनेमा पर इस हफ्ते फिल्म ‘खाली पीली‘ के वल्र्ड टेलीविजन प्रीमियर के साथ एक लफड़े की सवारी करने के लिए तैयार हो जाइए। यह फिल्म एक टैक्सी राइड की विचित्र कहानी है, जिसमें बहुत-से स्टॉप्स के साथ-साथ पागलपंती से भरा एक्शन, तेजतर्रार नोकझोंक, नॉन-स्टॉप ड्रामेबाज़ी और अंतिम स्टॉप के रूप में मनोरंजन की फुल गारंटी है।
मकबूल खान के निर्देशन में बनी फिल्म ‘खाली पीली’में बी-टाउन के पसंदीदा नए कलाकारों – ईशान खट्टर और अनन्या पांडे की जोड़ी है। तो इस वीकेंड 24 जनवरी को रात 8 बजे संपूर्ण पारिवारिक मनोरंजक फिल्म ‘खाली पीली’ के वल्र्ड टेलीविजन प्रीमियर के साथ ज़ी सिनेमा मनोरंजन का वॉल्यूम बढ़ाने जा रहा है।
इस फिल्म के बारे में बताते हुए अनन्या पांडे ने कहा, ‘‘खाली पीली ने मुझे एक ऐसा किरदार दिया, जो मुझसे व्यक्तिगत तौर पर जुड़ता है। पूजा एक बेपरवाह, फनी और आत्मनिर्भर लड़की है, जो खुद अपना ख्याल रखती है और अपने हिसाब से दुनिया को देखती है। मैं इसमें खुद को देखती हूं। यह किरदार निभाना मकबूल सर और सभी कलाकारों और क्रू के बिना संभव नहीं हुआ होता।
ईशान में गज़ब की एनर्जी है, जिससे इसकी शूटिंग वाकई मस्ती भरी हो गई। वो पूजा के लिए एक परफेक्ट ब्लैकी हैं। इस सवारी के लिए उनसे बेहतर सहयात्री और कौन हो सकता था! इस फिल्म से मुझे इतना गजब अनुभव हुआ कि मैं इसे अपनी सारी जिंदगी याद रखूंगी। मैं ज़ी सिनेमा पर ‘खाली पीली’के वल्र्ड टेलीविजन प्रीमियर का इंतजार कर रही हूं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस क्रेज़ी राइड का मजा ले सकें।“
इस फिल्म के बारे में बात करते हुए ईशान खट्टर ने कहा खाली पीली एक खुशनुमा अनुभव है। मुझे ब्लैकी जैसा किरदार निभाते हुए गजब का रोमांच महसूस हुआ। मकबूल भाई और अनन्या का साथ ऐसा थाए जो मेरे दिल के करीब है। मुझे खुशी है कि अब राष्ट्रीय टीवी पर इस फिल्म का प्रीमियर हो रहा है और मैं उम्मीद करता हूं कि देश भर के दर्शकों को इस सवारी का मजा आएगा।
फिल्म ‘खाली पीली‘ वैसे तो एक लड़के और लड़की के मिलने और उसके बाद होने वाले बवाल की क्लासिक कहानी है, लेकिन इस बार लड़का-लड़की की ये कहानी बड़ी ताजगी भरी और नॉन-क्लासिक है। जब एक टैक्सी में मुंहफट और मुंहज़ोर ब्लैकी और पूजा का आमना-सामना होता है, तब उन दोनों की जिंदगी हमेशा के लिए बदल जाती है। दोनों बचपन के अच्छे दोस्त होते हैं और फिर उनकी इस दोस्ती को कुछ मायने मिल जाते हैं, जब पूजा के सफर के दौरान उन्हें गुंडों से लड़ना पड़ता है और ब्लैकी के सफर में उनका सामना पुलिसवालों से होता है।
तो आप भी ज़ी सिनेमा पर फिल्म खाली पीली के वल्र्ड टेलीविजन प्रीमियर के साथ लफड़े की यह सवारी करने के लिए तैयार हो जाइए, 24 जनवरी को रात 8 बजे।


