- इंदौर पिंक पैंथर्स मध्य प्रदेश लीग (MPL) T20-2026 में चैंपियन बनने के लक्ष्य के साथ उतरने को तैयार; टीम ने अपनी सोच और तैयारियों का रोडमैप साझा किया
- द क्रश कॉफी पर अब होगा खास संडे ब्रन्च
- जल, जीवन और जमीन के संरक्षण के लिए वृक्षारोपण आवश्यक : डॉ. ए.के. द्विवेदी
- Triptii Dimri Dives into Comedy with Maa Behen! A Full-Blown Comedy Caper Coming Up Next?
- The Rise of Ram Charan as Indian Cinema’s Complete Hero
फार्मा कंपनियों के लायसेंस और स्टॉक की जांच
आबकारी एवं ड्रग विभाग की दवा दुकानों और विनिर्माण इकाइयों पर संयुक्त कार्रवाई
इंदौर. कलेक्टर मनीष सिंह द्वारा आबकारी, राजस्व, पुलिस, खाद्य एवं औषधि विभागों की संयुक्त बैठक में तैयार की गई कार्ययोजना के अंतर्गत गत दिवस आबकारी और ड्रग विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा विजय नगर क्षेत्र में साईमर फार्मा और बेली फार्मा के डीएस 4 व आरएस 2बी लाइसेंस की जांच की गई.
इसी तरह ड्रग विभाग की टीम व भोई मोहल्ला प्रभारी नितिन आशापुरे के द्वारा बायोफार्मा प्राइवेट लिमिटेड सांवेर क्षेत्र में डीएस 4 लाइसेंस और आरएस 2 बी लाइसेंस की जांच की गई. इस दौरान अभिलेख एवं स्टॉक की जांच की गई साथ ही इस संबंध में पंचनामा भी बनाया गया.

आबकारी उपनिरीक्षक श्रीमती मीरा सिंह एवं आबकारी उप निरीक्षक बीडी अहिरवार द्वारा ड्रग विभाग की टीम के साथ मेडिकल स्टोर्स एवं प्रतिबंधित दवाओं की जांच की गई. इस संबंध में अभिलेख तैयार कर पंचनामा भी बनाया गया.
इसी क्रम में अवैध मदिरा विक्रय की रोकथाम हेतु जारी अभियान के तहत गत दिवस आबकारी की अन्य टीम ने धन्नड़, धरावरा, रोलाय में कार्रवाई करते हुए धारा 34(1) में प्रकरण क¸ायम किए. प्रकरणो में कुल 10 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं लगभग 850 किलो महुआ लहान सैंपल लेकर मौके पर नष्ट किया गया. मदिरा एवं लाहन की कुल कीमत लगभग 70 हजार रुपए है।


