- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
पात्र छात्र-छात्राओं की परीक्षा देने से वंचित न रखा जाए
जनसुनवाई में हुई 192 आवेदनों पर कार्रवाई
इंदौर. जनसुनवाई के माध्यम से नागरिकों एवं शासन/विभागों के बीच आसान एवं पारदर्शी तरीके से संवाद स्थापित करने हेतु मंगलवार को कलेक्टर मनीष सिंह ने सख्त निर्देश दिये कि जनसुनवाई में सभी विभाग प्रमुख उपस्थित रहेंगे तथा नागरिकों की शिकायतों का समय-सीमा अंतर्गत निस्तारण करेंगे।
अपर कलेक्टर पवन जैन की अध्यक्षता में मंगलवार 19 जनवरी को जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में किया गया। इस दौरान कुल 192 आवेदन पत्र प्राप्त हुये. जनसुनवाई के दौरान अलग-अलग मुद्दों को लेकर विभिन्न प्रकरण प्राप्त किये गये। जिनमें से कुछ का मौके पर निराकरण करते हुये राहत प्रदान की गई.
जनसुनवाई में आई कॉलेज छात्रा ने बताया कि छात्रवृत्ति ना मिलने के कारण कॉलेज मैनेजमेंट द्वारा छात्रा को परीक्षा देने की अनुमति प्रदान नहीं की जा रहीं है. अपर कलेक्टर श्री जैन द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये संबंधित अधिकारी को निर्देश दिये कि छात्रावृत्ति के आभाव में किसी भी पात्र छात्र-छात्राओं को परीक्षा देने से वंचित ना रखा जाए. यदि किसी भी कॉलेज में ऐसा किया जा रहा है तो उनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाए.
यह शिकायतें भी मिली
जनसुनवाई में अधिकांश शिकायतें जमीन के सीमांकन, बटवारा, पात्रता पर्ची, जमीन पर अवैध कब्जा, बिना रजिस्ट्री के सुसायटी की जमीनों पर मकान बनाये जाने आदि से संबंधित रहीं. अपर कलेक्टर श्री जैन ने आवेदकों की समस्याएं संवेदनशीलता के साथ सुनी और समस्याओं के निस्तारण एवं अनुश्रवण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए. इस दौरान अपर कलेक्टर अजयदेव शर्मा, अपर कलेक्टर सुश्री कीर्ति खुरासिया सहित संबंधित विभागीय अधिकारी अपस्थित रहे.


