- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के शो ‘क्यों उत्थे दिल छोड़ आए’ में जाग उठी आंचल के अंदर की डांसर
मुम्बई : जब कोई दिल से डांस करता है, तो उसका उद्देश्य डांस फ्लोर पर कहीं पहुंचना नहीं होता है बल्कि अपने हर स्टेप को एंजॉय करना होता है। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के आगामी शो ‘क्यों उत्थे दिल छोड़ आए’ में वाश्मा का रोल निभाने जा रहीं आंचल का किरदार भी एक ऐसी लड़की का होगा, जिसे डांसिंग करना बहुत अच्छा लगता है। अपने रोल को अपीलिंग बनाने के लिए आंचल इन दिनों अपनी डांसिंग कुशलता निखारने में लगी हुई हैं।
‘क्यों उत्थे दिल छोड़ आए’, 1947 में भारत के बंटवारे से पहले लाहौर की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें अमृत, वाश्मा और राधा नाम की तीन लड़कियों की कहानी है। ये तीनों आजादी की कगार पर अपने सपनों, उम्मीदों, अरमानों और नए- नए प्यार के सफर पर निकलती हैं।
अपनी असल जिंदगी में भी आंचल को डांसिंग का बहुत शौक है और उन्होंने पूर्व में कई डांस क्लासेज़ अटैंड की हैं। इसलिए उन्हें बीट्स की थोड़ी समझ है। इस शो के एक सीक्वेंस के लिए उन्हें क्लासिकल डांस करना था और इसे खूबसूरती से प्रस्तुत करने के लिए वो हाल ही में रोज कोरियोग्राफर के साथ प्रैक्टिस करती नजर आईं। उन्होंने बताया कि उन्हें फ्रीस्टाइल और वेस्टर्न डांस बहुत पसंद है और यह पहली बार है जब वो क्लासिकल डांस कर रही हैं।
अपना अनुभव बताते हुए आंचल ने कहा, “मैं प्रशिक्षित डांसर नहीं हूं, लेकिन मुझे डांसिंग करना बहुत अच्छा लगता है और इसी वजह से मैंने पूर्व में कुछ डांस क्लासेज़ भी अटैंड की हैं। मैं पहली बार घुंघरू पहनकर क्लासिकल डांस में हाथ आजमा रही हूं। शुरुआत में तो यह बड़ा मुश्किल था, लेकिन फिर प्रैक्टिस करके मैं अच्छी तरह परफॉर्म कर सकी। मैं हर दिन कोरियोग्राफर के साथ प्रैक्टिस करती थी, जहां पूरा क्रू मुझे बहुत सपोर्ट करता था।“


