- रैम्प योजना के अंतर्गत सीएफटीआरआई, मैसूर में MSMEs एवं स्टार्टअप्स की तकनीकी एक्सपोज़र विजिट सफलतापूर्वक संपन्न
- Technical Exposure Visit of MSMEs and Startups Successfully Concludes at CFTRI, Mysuru under RAMP Scheme
- Dhvani Bhanushali Receives Warm Appreciation from Gajraj Rao for Papa Hero Tum Mere Track from Her Album ‘Feels’, Singer Reacts
- ईडीआईआई और सीएसआईआर-सीडीआरआई, लखनऊ ने संयुक्त रूप से टेक्नोलॉजी शोकेस एंड एडॉप्शन वर्कशॉप का आयोजन किया
- Varun Dhawan Turns Host for the First Time for IIFA 2027
इंडियन आइडल 12 में सुभाष घई ने अरुणिता को सिखाए माधुरी दीक्षित के एक्सप्रेशन्स
मुम्बई : सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के इंडियन आइडल 12 ने हमारे देश के कई उभरते गायकों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक बड़ा मंच दिया है, और अब एक और शानदार सीजन के साथ यह शो देश को कुछ और सिंगिंग सेंसेशन्स से रूबरू करा रहा है।
इस साल प्रतियोगिता का पैमाना और बढ़ गया है क्योंकि इस साल एक से बढ़कर एक शानदार टैलेंट इस शो में पहुंचे हैं। अनेक सदाबहार और सुपरहिट फिल्मों के निर्माता-निर्देशक सुभाष घई इस हफ्ते स्पेशल गेस्ट बनकर पहुंचेंगे और माहौल को फिल्मी बना देंगे।
इंडियन आइडल 12 की स्वर कोकिला अरुणिता ने इस मौके पर ‘ओ राम जी’ गाने पर एक सुरीली परफॉर्मेंस देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसे सुनने के बाद सभी उनकी परफॉर्मेंस की बेहद तारीफ कर रहे थे।
इतना ही नहीं, उन्हें परफॉर्म करते देखकर सुभाष घई को माधुरी दीक्षित के एक्सप्रेशन्स याद आ गए, जिन पर यह गाना फिल्माया गया था। उन्होंने अरुणिता को माधुरी दीक्षित की तरह एक्सप्रेशन्स देना भी सिखाया।
अपना उत्साह जाहिर करते हुए अरुणिता ने कहा, “मैं बेहद शुक्रगुजार हूं कि सुभाष सर ने मुझे सिखाया। उन्होंने माधुरी दीक्षित, ऐश्वर्या राय बच्चन जैसे एक्टर्स के साथ काम किया है और यह मेरे लिए एक सपने की तरह था। मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं कि इंडियन आइडल ने मुझे इतना बड़ा मौका दिया और मैं अब अपना 200% दूंगी ताकि मैं किसी को निराश ना करूं।“


