- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
नमिश तनेजा को ‘बॉय नेक्स्ट डोर’ जैसी भूमिका निभाना पसंद है
मुंबई. हम पहले स्क्रीन पर जिन नायकों को देखते थे, उनके विपरीत, भारतीय टीवी कलाकार अब अपने माचो अवतार से परे एक भावनात्मक पक्ष प्रस्तुत करना पसंद करते है। इस तरह के किरदार दर्शकों का प्यार हासिल कर रहे हैं।
दर्शक स्क्रीन और ऑफस्क्रीन चरित्र से संबंधित हो पाते हैं। टीवी स्टार नमिश तनेजा जो वर्तमान में दंगल टीवी के ऐ मेरे हमसफ़र में दिखाई दे रहे हैं कहते हैं कि उन्हें ‘बॉय नेक्स्ट डोर’ की भूमिका निभाना पसंद है।
अपने विचारों को साझा करते हुए, नमिश कहते हैं, “मुझे ऐसे किरदार निभाना पसंद है, जो आम लड़के की तरह होते हैं। जो बॉय नेक्स्ट डोर या रोमांटिक किरदार होते हैं। मुझे अमीर लड़के का किरदार करना इतना पसंद नहीं है।
ऐ मेरे हमसफ़र शो में मेरा किरदार वेद ऐसी ही किरदार जैसा है जिसे से में रिलेट और जुड़ सकता हूं। मै हमेशा से इस तरह के किरदार को निभाने का मौका चाहता था। मुझे बहुत खुशी है कि वेद के किरदार को सराहा गया और इतना प्यार मिला है।
नमिश तनेजा का किरदार वेद कोठारी का चरित्र ऐसा था जिसके पास जीवन में कोई मकसद नहीं था। जब उसके जीवन में एक अनजाना मोड़ आता है और उसकी शादी एक महत्वाकांक्षी लड़की से हो जाती है, जिसे वह प्यार करने लगता है। इस समय के दौरान वह महसूस करना शुरू कर देता है कि वह वास्तव में जीवन से क्या चाहता है।
शायद नमिश का यह ‘बॉय नेक्स्ट डोर’ का रूप भारत भर में प्रशंसकों द्वारा प्रिय होने का एक कारण हो सकता है।


