- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
भारी तबाही मचाने के लिये तिमनासा ने बाल भूत पिचकू को पकड़ने लिये जाल बिछाने की योजना बनाई
सोनी सब के ‘बालवीर रिटर्न्सा’ में भयरानी तिमनासा (पवित्रा पूनिया) की वापसी के बाद तबाही अपने आप ही लौट आयी है। ‘बालवीर रिटर्न्सक’ के आगामी एपिसोड्स में तिमनासा पहले से कहीं भयावह रूप में नज़र आने वाली है। एक मकड़ी से बालवीर (देव जोशी) को जहर देकर और उसे अपंग बनाकर छोड़ देने के बाद, अब उसकी नज़रें किसी ऐसे को ढूंढ रही है जोकि इस भारी तबाही का माध्य म बन सके।
हाल ही में हासिल की गयी अपनी नई शक्तियों के साथ, तिमनासा ने एक जादुई मकड़ी तैयार की है, जोकि चुपके से बालवीर को काट लेती है, जिससे उसे लकवा हो जाता है। बालवीर को ठीक करने में नाकाम रहीं परियां और शौर्य, बाल भूत पिचकू को उसके बक्सेर से बाहर निकालने का फैसला करते हैं। वह बालवीर को आसानी से ठीक कर सकता है। पिचकू बहुत शरारती है लेकिन बेहद ताकतवर बाल भूत है। वह ‘वीर लोक’ में रहता है जहां कोई भी बुरी शक्ति अपने फायदे के लिये उसका इस्तेसमाल नहीं कर सकती।
जब पिचकू अपनी जादुई शक्तियों से बालवीर को ठीक कर रहा होता है तो तिमनासा उसे ऐसा करते हुए देख लेती है और पिचकू को अपने कब्जेी में करने का फैसला करती है। वह धरती पर भारी तबाही मचाने में उसकी मदद कर सकता है। वहीं दूसरी तरफ, विवान (वंश सयानी) ‘वीर लोक’ से धरती पर वापस लौट आता है, उधर पिचकू चोरी-छुपे विवान के घर पहुंच जाता है। पिचकू बताता है कि वह अपने ग्रह वापस नहीं जा सकता और वापस जाने के लिये उसे एक अच्छां काम करना होगा।
क्या तिमनासा के चंगुल में फंसने से पहले पिचकू एक अच्छाए काम कर पायेगा? क्या विवान घर वापस लौटने में पिचकू की मदद कर पायेगा।
विवान का किरदार निभा रहे , वंश सयानी कहते हैं, ‘’जब मैंने इस बाल भूत की कहानी पढ़ी, मैं बहुत खुश हो गया और मुझे पूरा विश्वाास है यह शरारती और प्याएरा-सा पिचकू सबको पसंद आयेगा। आगे आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा कि तिमनासा किस तरह पिचकू के लिये एक खतरनाक जाल बिछाती है।
दोनों ही बालवीर के कंधों पर यह जिम्मेतदारी है कि वह अच्छा काम करने में पिचकू की मदद करें ताकि वह अपने ग्रह वापस लौट सके, लेकिन यह इतना आसान नहीं होने वाला। तिमनासा की वापसी के साथ विवान और देबू के लिये आगे काफी खतरा आने वाला है और यह देखना काफी दिलचस्पी होगा कि विवान किस तरह पिचकू की मदद करता है। वहीं दूसरी तरफ, पवित्रा दी का सेट पर वापस लौटना काफी अच्छाि है। उनके साथ दोबारा शूटिंग करने का अनुभव कमाल का रहा।‘’
और अधिक जानने के लिये देखते रहिये, ‘बालवीर रिटर्न्सर’ हर सोमवार से शुक्रवार, शाम 7 बजे
केवल सोनी सब पर


