- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
यह पप्पू डांस कर सकता है! एण्डटीवी के मनमोहन तिवारी अपने जन्मदिन पर खूब थिरके
एण्डटीवी के ‘गुड़िया हमारी सभी पे भारी‘ के पप्पू (मनमोहन तिवारी) ने आज सेट पर अपनी रील फैमिली के साथ अपना जन्मदिन मनाया। इस वर्किंग बर्थडे पर शो के कलाकारों एवं तकनीशियन दल के सदस्यों ने अपने पप्पू के लिये इस दिन को बहुत खास बनाने के लिये मिलकर काम किया। बहुत सारी मस्ती और उमंग के साथ टीम शानदार धुनों पर नाची और बर्थडे बाॅय के लिये गाने गाये।
सेट पर मनाए गए इस जश्न के बारे में मनमोहन ने कहा, ‘‘सेट लोकेशन के पास में ही एक ढाबा है। हम अक्सर किसी खास अवसर का जश्न मनाने के लिये या यदि हमारा शूट जल्दी खत्म हो जाता है, तो वहां जाते हैं। यह हम सभी के लिये मौज-मस्ती करने की पसंदीदा जगह बन गई है। मैं मेरे जीवन में उनकी अनमोल मौजूदगी के लिये धन्यवाद देने और मेरा जन्मदिन मनाने के लिये सभी को स्नैक्स खिलाऊंगा। नाच-गाने के बिना ये पार्टी अधूरी है, इसलिये हम बहुत धमाल करने वाले हैं!’’
गुड़िया, यानि सारिका बहरोलिया ने अपने आॅन-स्क्रीन भाई को शुभकामना देते हुए कहा, ‘‘पप्पू भैया, जैसा कि मैं उन्हें पुकारना पसंद करती हूँ, उनके साथ मेरे लगाव से इतर एक दयालु व्यक्ति हैं, जो सेट पर सभी का ध्यान रखते हैं। उनमें पिता बनने की स्वाभाविक प्रवृत्ति है और वे हमेशा इसका ख्याल रखते हैं कि सभी ने खाना खाया कि नहीं या किसी को पानी की जरूरत है। ऐसे स्वभाव वाले व्यक्ति के साथ काम करना सचमुच सुखद है। मैं उन्हें जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं देती हूँ!’’
इस खास दिन पर अपना आभार व्यक्त करते हुए मनमोहन ने कहा, ‘‘यह मेरा जन्मदिन है और मुझे इसे अपनी रील और रियल दोनों फैमिलीज के साथ मनाने का मौका मिलना अपने-आप में एक आशीर्वाद है! यह मेरा सौभाग्य है कि मैं स्वस्थ और खुश हूँ, बीते साल ने मुझे कई सबक सिखाये हैं और आने वाले इस साल ने मुझे इनाम दिया है। यह मेरी बेटी त्वरिता के साथ मेरा पहला जन्मदिन होगा, जो मेरी आँखों का तारा है। मेरा प्यारा बेटा रुद्राक्ष आज बहुत रोमांचित है, क्योंकि उसे जन्मदिन और तोहफे पसंद हैं। मेरा परिवार और मैं घर पर एक छोटी-सी पार्टी रखेंगे, मेरी पत्नी ने मेरे पसंदीदा गुलाब जामुन बनाने का वादा किया है और मैं उन्हें खाने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूँ।’’


