- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इंदौर के मंच पर आए कई राज्यों के पर्यटन प्रतिनिधि
होटल शेरेटन ग्रांड पैलेस, इंदौर में हुआ आयोजन
इंदौर। कोरोना महामारी की सबसे ज्यादा मार टूरिज्म, ट्रेवल और होटल इंडस्ट्री पर पड़ी है। महीनों तक होटल इंडस्ट्री थमी रही और अब रौनक लौटती दिखाई दे रही है। देशवासी आज भी विदेशों में आने-जाने से बच रहे हैं। ऐसे में जरूरी है कि घरेलू पर्यटन को बढ़ावा दिया जाए।
इसी बात को ध्यान में रखकर भारत सरकार पर्यटन मंत्रालय और मध्य प्रदेश पर्यटन के संयुक्त तत्वावधान में ”एक भारत श्रेष्ठ भारत घरेलू पर्यटन रोड शो”” का आयोजन शेरेटन ग्रांड पैलेस, इंदौर में किया गया। इसमें मध्यप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र के साथ कई राज्यों के पर्यटन प्रतिनिधि शामिल हुए और पर्यटन के विस्तार पर चर्चा की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत सरकार के पर्यटन सचिव योगेंद्र त्रिपाठी थे।
आयोजन की जानकारी देते हुए होटल शेरेटन ग्रांड पैलेस के जनरल मैनेजर रोहित बाजपाई ने बताया कि महामारी के दौरान पर्यटन और इससे जुड़े तमाम उद्योंगों को काफी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा। इन उद्योगों में काम करने वाले कई लोगों को भी मुसीबतों का सामना करना पड़ा। इन सभी के सहयोग और उद्योगों को गति देने के लिए यह आयोजन किया गया। इसमें कई प्रदेशों के पर्यटन प्रतिनिधि शामिल हुए और अपने राज्यों के पर्यटन स्थलों की जानकारी दी। साथ ही यहां के प्रतिनिधियों, टूर ऑपरेटर्स ने भी यहां की जानकारी साझा की। ताकि देश भर के लोग इन स्थानों की विशेषताओं के बारे में जान सकें और वहां के लोगों को यहां की विशेषताएं पता लग सके।
असिस्टेंट डायरेक्टर मालती दत्ता ने बताया कि मणिपुर, नागालैंड के प्रतिनिधियों ने उनके क्षेत्रों में प्रसिद्ध स्थानों, उत्पादों की जानकारी दी जबकि यहां के टूर ऑपरेटर्स द्वारा यहां के ख्यात स्थानों, उत्पादों और सेवाओं की जानकारी दी गई और इसे प्रचारित और प्रसारित करने के लिए कहा ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग यहां के महेश्वर, मांडू और अन्य स्थानों की जानकारी प्राप्त कर सके। इस प्रयास में बाहरी राज्यों के टूर ऑपरेटर्स को इंदौर के आसपास के शहरों में ले जाया जाएगा, ताकि वहां के टूर ऑपरेटर्स इन स्थानों के बारे में वहां के स्थानीय लोगों को जानकारी दे सके।
कार्यक्रम में टूरिज्म सेक्रेटरी योगेंद्र त्रिपाठी, असिस्टेंट डायरेक्टर आरके मिश्रा, रीजनल डायरेक्टर (वेस्ट एंड सेंट्रल रीजन) डी वैंकटेसन, असिस्टेंट डायरेक्टर मालती दत्ता व गौरी आप्टे, अन्य पदाधिकारी परेश देरे व नवनीत कुमार उपस्थित थे। अतिथियों के साथ आयोजन में इंदौर सहित पूरे मध्यप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, मणिपुर और नागालैंड के टूर ऑपरेटर्स शामिल हुए।


