- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
टैफे ने लॉन्च की क्रांतिकारी डायनाट्रैक सीरीज़ – कृषि और ढुलाई के लिए सबसे उपयुक्त ट्रैक्टर
फरवरी, 2021| चेन्नई: दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी ट्रैक्टर कंपनी, और मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टरों की निर्माता, टैफे (ट्रैक्टर्स एंड फार्म इक्विपमेंट लिमिटेड) ने अपनी नई डायनाट्रैक सीरीज़ लॉन्च की। डायनाट्रैक ट्रैक्टरों की एक उन्नत रेंज है जो बहुमुखी प्रदर्शन, परिष्कृत टेक्नोलॉजी, बेजोड़ उपयोगिता और अनेकों कार्य करने का सामर्थ्य – यह सब एक ही शक्तिशाली ट्रैक्टर में प्रदान करती है। टैफे की 60 से अधिक वर्षों की प्रमाणित इंजीनियरिंग विशेषज्ञता, भारतीय कृषि की गहरी समझ और जानकारी ने कृषि और ढुलाई, दोनों के लिए ट्रैक्टरों की एक ऐसी प्रीमियम रेंज निर्मित करने में मदद की है, जो गुणवत्ता को लेकर कोई भी समझौता नहीं करती।
नई डायनाट्रैक सीरीज़ को अच्छे माइलेज, मज़बूती और आराम सुनिश्चित करते हुए, अधिक उत्पादकता प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। डायनाट्रैक का डायनालिफ्ट हाइड्रोलिक्स सिस्टम बेहतर लिफ्ट क्षमता, उत्पादकता और गति प्रदान करता है, जो सदा आपका साथ देगा, और इन ख़ूबियों की वजह से यह ट्रैक्टर अपने सेगमेंट में शीर्ष पर पहुँच जाता है।
वर्साटेक तकनीक वाला दुनिया का पहला ट्रैक्टर – डायनाट्रैक, एक्स्टेंडेबल व्हीलबेस प्रदान करता है, जो इसे पूरे साल कृषि, ढुलाई और कमर्शियल कार्यों के लिए उपयुक्त बनाता है।
इसमें अधिकतम ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है, जिससे यह पडलिंग और मेड़ों को आसानी से पार कर सकता है, तथा सभी इलाकों में परिचालन के लिए अपने वर्ग का सर्वश्रेष्ठ ट्रैक्टर बन जाता है। इसका लंबा व्हीलबेस और स्टाइलिश हैवी-ड्यूटी अगला बम्पर ट्रैक्टर के समग्र लुक को बेहतर बनाते हैं और अधिक स्थिरता प्रदान करते हैं, तथा लोडर और डोज़र जैसे हेवी-ड्यूटी उपकरण को आसानी से संभालते हैं।
यह “सबसे बड़ा ऑल राउंडर ट्रैक्टर” प्रमाणित सिम्पसन इंजन द्वारा संचालित है, जो शक्तिशाली और ईंधन-कुशल इंजनों के मामले में उत्कृष्टता की कसौटी माना जाता है। डायनाट्रांस ट्रांसमिशन के साथ, इसमें सुपर-शटल™ तकनीक वाला डुअल डायाफ्रम क्लच और 24-स्पीड कॉम्फिमेश गियरबॉक्स है जो ऑपरेटर के लिए बेहतर आराम, बेहतर श्रमदक्षता और काम के दौरान हर उपयोग के लिए सही गति का चयन करने की स्वतंत्रता प्रदान करता है।
डायनाट्रैक सीरीज़ का श्रेष्ठ और बेहद लोकप्रिय 4-इन-1 क्वाड्रा पी.टी.ओ.™ सभी स्थिर और गतिशील ऍप्लिकेशन के लिए पूरे वर्ष भर ट्रैक्टर को अधिकतम स्तर पर, बहुउपयोगी और अधिक फायदेमंद बनाता है।
डायनाट्रैक सीरीज़ को लॉन्च करते हुए, मल्लिका श्रीनिवासन, सी.एम.डी. – टैफे ने कहा कि, “टैफे की डायनाट्रैक सीरीज़, उपयोगिता और बहुमुखी विशेषताएं, आराम और सुरक्षा, उत्पादकता और दक्षता प्रदान करते हुए, ट्रैक्टर उद्योग में नये मापदंड निर्धारित करती है। यह ट्रैक्टर आधुनिक दौर के किसानों और ग्रामीण उद्यमियों की नई-नई ज़रूरतों और आकांक्षाओं को पूरा कर, उन्हें बेहतर टेक्नोलॉजी और लाभ के साथ सशक्त बनाता है, जो उनके जीवन और आजीविका को समृद्ध करता है।”
डायनाट्रैक सीरीज़ के लॉन्च के साथ, टैफे अपने वर्ग के मापदंडों को पुनर्परिभाषित करता है और भारतीय इंजीनियरिंग की ताकत को उसके सर्वोत्तम रूप में प्रदर्शित करता है।


