- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
असम के मुख्यमंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने पीएनबी के एमडी एवं सीईओ श्री सीएच.एस.एस.मल्लिकार्जुन रावकी उपस्थिति में माजुली में पीएनबी की फूलोनी चाराली शाखा का उद्घाटन किया
फूलोनीहाई स्कूल मैदान, माजुली. असम के मुख्यमंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने आज असमिया विरासत और संस्कृति के केंद्र माजुली में पंजाब नैशनल बैंक की नवीनतम “फूलोनी चाराली” शाखा का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह फुलौनी हाई स्कूल के खेल मैदानमें आयोजित किया गया|
इस अवसर पर पंजाब नैशनल बैंक के एमडी एवं सीईओ श्री सीएच.एस.एस.मल्लिकार्जुन राव,डीसी माजुली श्री बिक्रम कोइरी,बैंक के मुख्य महाप्रबंधक श्री विवेक झा,अंचल प्रबंधक(नोर्थ ईस्ट) श्री एस.एस. सिंह,पीएनबी मेटलाईफ के एमडी एवं सीईओ श्री आशीष कुमार श्रीवास्तव एवं आईलैंड जिले के अन्य गणमान्य व्यक्ति और फूलोनी और जेंगराई इलाकों के साथ-साथ माजुली के अन्य क्षेत्र के लोग विशेष रूप से उपस्थित रहे|
इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए, श्री सोनोवाल ने उनके व्यक्तिगत अनुरोध पर नई शाखा खोलने के लिए बैंक के अधिकारीयों को धन्यवाद दिया और उन्होंने कहा कि शाखा इस क्षेत्र को बदलने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी, लोगों को अपने घरों के पास विभिन्न बैंकिंग सेवाएंप्राप्त होगी जिससे उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी।मुख्यमंत्री ने आम जनता से भी आग्रह किया कि जब भी वे बैंक से ऋण लें, नियमित रूप से पुनर्भुगतान सुनिश्चित करें, जिससे शाखा अधिकारियों को सुचारू रूप से शाखा परिचालन में मदद मिल सके।
पीएनबी के एमडी एवं सीईओ श्री सीएच.एस.एस मल्लिकार्जुन राव ने फूलोनी चारालीशाखा के उद्घाटन पर भारी उत्साह दिखाने के लिए माजुली के लोगों का आभार व्यक्त किया और आगे श्री राव ने कहा कि यह प्रतिष्ठित जिला जो मुख्यमंत्री जी का निर्वाचन क्षेत्र भी हैमें आर्थिक विकास सुनिश्चित करने के लिए एक भागीदार बनने के लिए बैंक सम्मानित महसूसकर रहा है|
आभार के टोकन के रूप में, बैंक ने माजुली जिले के स्वास्थ्य सेवा के संयुक्त निदेशक को एक एम्बुलेंस की चाबी सौंपी तथा बैंक ने विभिन्न स्कूलों के 15 मेधावी छात्राओं को सम्मानित करने के अलावा उनकी शिक्षा में सहायता करने के लिए”पीएनबी लाडली” योजना के तहत क्षेत्र की 20 छात्राओं को गोदलिया|बै
ंक द्वारा माजुली की जनता को ऋण सेवा देने के अपने वादों को पूरा करने की प्रतिबद्धता के रूप में शाखा के उद्घाटन समारोह की पूर्व संध्या पर कुल रु.18.43 करोड के ऋण स्वीकृत किए गए|माजुली के अपने पद्मश्रीगोपीराम बोरा बोरबायन बुरहाभक्त और संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार विजेताश्री हेमचंद्र गोस्वामी को भी इस कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया गया।
मुख्य महाप्रबंधक श्री विवेक झा ने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सुरक्षा के साथ-साथ सेवाओं के तेजी से वितरण के लिए प्रौद्योगिकी-आधारित बैंकिंग सेवाओं के उपयोग के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े नदी द्वीप में स्मार्ट वातावरण बनाने के लिए सभी से पीएनबी वन ऐप जैसे नए युग के उत्पादों का उपयोग शुरू करने का आग्रह किया।
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद देते हुए अंचल प्रबंधक श्री एस. एस. सिंह ने माजुली को एक डिजिटल द्वीप जिले में बदलने की बैंक के विजन के बारे में सभी को सूचित किया और यह उपलब्धि हासिल करने में लोगों की मदद मांगी।पीएनबी मेटलाइफ के एमडी और सीईओ श्री आशीष कुमार श्रीवास्तव ने इस अवसर पर सिविल अस्पताल के लिए बेड, व्हील चेयर, स्ट्रेचर और इसी तरह के अन्य चिकित्सा उपकरण प्रदान किए|


