- मध्यप्रदेश के 17 उद्यमियों का प्रतिनिधिमंडल इनोरेल-2026 में ले रहा है हिस्सा
- Cosmo PPF strengthens presence in Indore by partnering local studios to build a branded car protection network
- कॉस्मो पीपीएफ ने इंदौर में स्थानीय स्टूडियो के साथ साझेदारी के साथ तैयार किया ब्रांडेड कार प्रोटेक्शन नेटवर्क; क्षेत्र में अपनी उपस्थिति को बनाया मजबूत
- ‘Yeh Prem Mol Liya’ wins BIG at the box office; positive word of mouth sets up Saturday growth
- Manoj Bajpayee Makes a Rather Interesting Revelation About Ashutosh Rana on Netflix’s The Great Indian Kapil Show
अब ‘तूफ़ान’ उठेगा! साल की समर ब्लॉकबस्टर फ़िल्म ‘तूफ़ान’ का पावर-पैक टीज़र हुआ रिलीज़!
हंगामा करने के लिए तैयार हो जाइये, क्योंकि अमेज़ॅन प्राइम वीडियो ने आज अपनी आगामी समर ब्लॉकबस्टर, हिंदी स्पोर्ट्स ड्रामा “तूफ़ान” का टीज़र रिलीज़ कर दिया है। यह फ़िल्म विशेष रूप से अमेज़ॅन प्राइम वीडियो पर 21 मई, 2021 में 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में प्रीमियर की जाएगी। एक्सेल एंटरटेनमेंट और ROMP पिक्चर्स के सहयोग से अमेज़न प्राइम वीडियो द्वारा प्रस्तुत, तूफ़ान का निर्माण रितेश सिधवानी, राकेश ओमप्रकाश मेहरा और फरहान अख्तर द्वारा किया गया है।
बहुप्रतीक्षित फिल्म में फरहान अख्तर डोंगरी से एक गुंडे की भूमिका निभा रहे हैं, जो एक राष्ट्रीय स्तर के मुक्केबाज बनने का सफ़र तय करते है और उनके साथ फिल्म में मृणाल ठाकुर, परेश रावल, सुप्रिया पाठक कपूर और हुसैन दलाल नज़र आएंगे। राकेश ओमप्रकाश मेहरा द्वारा निर्देशित, टीज़र में फरहान अख्तर के साथ तूफ़ानी दुनिया की एक झलक साझा की गई है जिसने प्रशंसकों को अधिक प्रत्याशित कर दिया है। यह पावर-पैक टीज़र, फ़िल्म में नज़र आने वाले धमाके की एक छोटी सी झलक भर है!
टीज़र लिंक: https://www.youtube.com/watch?v=2RJqgz7WHTg&feature=youtu.be


