- पार्वती से पू तक, नायरा एम. बनर्जी ने तय किया लंबा सफर: हर किरदार के साथ खुद को नए सिरे से गढ़ रही हैं अभिनेत्री
- From Parvati to Poo, Nyrraa M Banerji Has Come a Long Way: The Actress Continues to Reinvent Herself with Every Role
- Shakti Pumps Unveils 620 Wp Shakti On Roof Solar Modules at REI Expo 2026, Strengthens Integrated Clean Energy Portfolio
- Janhavi is young, but she is far from naïve. Where does she get the confidence to question people and established systems?
- Aditi Rao Hydari meets her comic side in Parivarik ManuRanjan
फल एवं सब्जियों को सजाने की कला सीखी
इंदौर. गाजर, ककड़ी, आम और टमाटर से लेकर बैंगन, मूली, संतरा, नींबू और ऐसे अनेक फल तथा सब्जियां देखते ही देखते विभिन्न शक्लों में बदल गए। कभी बिल्ली की तरह तो कभी गणेशजी और अन्य खिलौनों की आकृति भी इन फलों और सब्जियों से चंद मिनटों में ही बनाकर बताई गई.
यह करिश्मा कर दिखाया आईपीएस के शेफ जितेंद्र काले ने. अवसर था महिला प्रकोष्ठ अग्रवाल समाज केंद्रीय समिति द्वारा आयोजित वेजिटेबल एवं फ्रूट कार्विंग वर्कशॉप का. प्रकोष्ठ की अध्यक्ष प्रतिभा मित्तल ने बताया कि आज दोपहर साउथ तुकोगंज स्थित होटल साऊथ एवेन्यू पर आयोजित इस वर्कशॉप में लगभग 100 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. सभी महिलाएं अपने साथ फल और सब्जी लेकर आई थी. सखियों के लिए फल और सब्जी के गहने पहनकर आने के लिए तीन विशेष पुरस्कार भी रखे गए थे. शेफ जितेंद्र काले ने किसी भी तरह की सब्जी को काटने और उन्हें नए-नए आकार देने का दिलचस्प प्रशिक्षण दिया. लगभग दो घंटे चली इस वर्कशॉप में शेफ ने सखियों के सवालों के जवाब देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया. राउण्ड टेबल लगाकर इस वर्कशॉप का आयोजन किया गया.


