- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
‘तूफ़ान’ एक यूनिवर्सल कहानी है।”,फिल्म निर्माता राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने किया साझा!
एक्सेल एंटरटेनमेंट और आरओएमपी पिक्चर्स के सहयोग से अमेज़ॅन द्वारा प्रस्तुत राकेश ओमप्रकाश मेहरा की ‘तूफ़ान’ इस वक़्त देश की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल है। हालांकि, निर्माताओं का मानना है कि यह स्पोर्ट्स ड्रामा वैश्विक दर्शकों की एक विस्तृत संख्या का ध्यान आकर्षित करेगी और इसका श्रेय फ़िल्म के विषय और अंतर्निहित संदेश को जाता है।
फरहान अख्तर, मृणाल ठाकुर, परेश रावल और एक प्रतिभाशाली कलाकारों की टोली के साथ ‘तूफ़ान’ एक यूनिवर्सल कहानी है, जो विश्व सिनेमा के रूप में योग्यता के साथ एक व्यापक कहानी है।
फिल्म के बारे में बात करते हुए, निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा कहते हैं, ”तूफ़ान एक अंडरडॉग की कहानी है और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह मतभेद पैदा करने के बजाय प्यार फैलाने की कहानी है। हर देश, चाहे वह अमीर हो या गरीब, किसी न किसी मुद्दे से गुजर रहा है और हम सभी का मन चोटिल है। तूफ़ान उन घावों को खरोंचने का प्रयास नहीं है, बल्कि सुखदायक बाम लगाने के बारे में है। दुनिया के किसी भी हिस्से से कोई भी शख्स, फ़िल्म के साथ की संबंधित महसूस करेगा।” इसके अलावा उन्होंने बताया,”मुक्केबाजी दुनिया के सबसे प्रसिद्ध खेलों में से एक है -अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, रूस और यूरोप इत्यादि सभी मुक्केबाजी देश हैं .. इसलिए दुनिया भर के लोग फिल्म के साथ खुद को जोड़ पाएंगे।”
लोगों की अदम्य भावना पर प्रकाश डालने और मुक्केबाजी जैसे वैश्विक खेल के विषय को लेने के अलावा, राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने यह भी बताया कि फिल्म महिला सशक्तीकरण की मिसाल कैसे पेश करती है।
वह कहते हैं, ”तूफ़ान में महिला नायक की भी बहुत मजबूत और मुखर भूमिका है। जबकि हमने पिछले एक दशक में नारी शक्ति के उदय को देखा है, लेकिन अभी भी एक लंबा सफ़र तय करना बाकी है। हमें अपने विश्वासों पर सवाल उठाना बंद करना होगा कि हम दूसरे लिंग को कैसे देखते है और मृणाल का किरदार अनन्या ऐसा ही करती है। प्रवासी और विशेष रूप से महिलाएँ इससे संबंधित महसूस करेंगी।”
‘तूफ़ान’, रितेश सिधवानी, राकेश ओमप्रकाश मेहरा और फरहान अख्तर द्वारा निर्मित है और इस प्रेरणादायक स्पोर्ट्स ड्रामा का प्रीमियर अमेज़न प्राइम वीडियो पर 21 मई 2021 में होगा।


