- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
‘क्यों रिश्तों में कट्टी बट्टी‘ में नेहा मार्दा ने अपने किरदार के लिए अपनाया ज्वेलरी डिजाइनिंग का अनुभव!
ज़ी टीवी का प्राइमटाइम शो ‘क्यों रिश्तों में कट्टी बट्टी‘, दो नन्हें बच्चों (ऋषि और रोली) की मासूम दुनिया दिखा रहा है, जो अपने पैरेंट्स के बीच खोया प्यार लौटाकर अपनी ‘हैप्पी फैमिली‘ पूरी करना चाहते हैं। दोनों मिलकर अपने पैरेंट्स – शुभ्रा (नेहा मारदा) और कुलदीप (सिद्धांत वीर सूर्यवंशी) के बीच पैदा हुई दरार भरने के मिशन पर हैं। जहां ये दोनों बच्चे अपने मां-बाप के बीच मुद्दे सुलझाने में लगे हुए हैं, वहीं इस शो के आगामी एपिसोड्स में इरादों की पक्की शुभ्रा अपने करियर को एक नई शुरुआत देंगी। शुभ्रा जिसका किरदार टेलिविजन एक्ट्रेस नेहा मार्दा निभा रही हैं, अब इस शो में ज्वेलरी डिजाइनिंग का पेशा अपनाएंगी, जो वो अपनी असल जिंदगी में भी अपना चुकी हैं।
बहुत कम लोग जानते हैं कि नेहा ने ज्वेलरी डिजाइनिंग में डिप्लोमा भी किया है और उन्होंने पेशेवर तौर पर ज्वेलरी डिजाइन भी की है। वैसे इस एक्ट्रेस को अब अपने इस काम के लिए ज्यादा वक्त नहीं मिलता और उनकी टीम उनके क्लाइंट्स को मैनेज करती है, लेकिन नेहा कभी-कभार अपना यह शौक पूरा करने के लिए वक्त निकाल ही लेती हैं। अब इस शो के आगामी ट्रैक में उन्हें अपना यह टैलेंट दिखाने का मौका मिलेगा, जिसके लिए वो बहुत उत्साहित हैं।
अपना उत्साह जाहिर करते हुए नेहा ने कहा, ‘‘अब मेरा किरदार एक हाउसवाइफ से एक ज्वेलरी डिजाइनर बनने जा रहा है। यह बहुत बढ़िया इत्तेफाक है। बहुत-से लोगों को यह नहीं पता कि मैं रियल लाइफ में भी ज्वेलरी डिजाइनिंग करती हूं। जब मैंने अपने किरदार के पेशे के बारे में पढ़ा, तो मैं बहुत उत्साहित हुई और मैंने अपने शो के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर अरविंद बब्बल को इस पेशे से जुड़े अपने अनुभव बताए। सच कहूं तो अपने किरदार के इस पक्ष को निभाना मेरे लिए एक बढ़िया मौका है, क्योंकि मुझे इस पेशे की बारीकियां अच्छी तरह पता हैं। मैंने ज्वेलरी डिजाइनिंग में डिप्लोमा किया है और मैं खुद भी ज्वेलरी डिजाइनिंग करती हूं, इसलिए मुझे उन सभी वस्तुओं और सामग्रियों के बारे में पता है, जिनका इस्तेमाल डिजाइनर्स करते हैं। इसलिए मुझे पता था कि मेरे किरदार की जरूरतें क्या होंगी। मेरे पास ट्रेसिंग पेपर, पेंसिल, स्टैंसिल और रूफर तक सारी चीजें तैयार हैं। मेरे ऑब्जर्वेशन के चलते मेरे किरदार को विश्वसनीय दिखाने में हमें बहुत मदद मिली।
नेहा आगे बताती हैं, ‘‘मेरे लिए इसे निभाना आसान रहा, क्योंकि मुझे नेकपीस के एंगल, रेडियस और डायमीटर की काफी गहरी समझ है। इससे मुझे अपने एक्ट में वास्तविकता लाने में मदद मिली। यदि मुझे इस प्रोफेशन के बारे में ज्यादा नहीं पता होता, तो यह मेरे लिए चुनौती होती क्योंकि मेरा किरदार शुभ्रा अपने इस हुनर को लेकर बहुत पैशनेट है। मैं पर्दे पर खुद को डिजाइनर के रोल में देखने को लेकर उत्साहित हूं क्योंकि मैंने लंबे समय से किसी पीस को डिजाइन नहीं किया है। इसके लिए कई महीनों तक काम करना होता है। यदि परिवार और दोस्तों के लिए डिजाइन करने की बात हो, तो मैं कुछ डिजाइन कर लेती हूं लेकिन बाकी तो इसे मैनेज करने के लिए मेरे पास एक टीम है। तो ऐसे में आप समझ सकते हैं कि जब मैं स्टैंसिल्स, कंपास, ट्रेसिंग और डिजाइन पेपर लेकर बैठी तो मेरी यादें ताजा हो गईं। अपनी खुद की डिजाइन की हुई ज्वेलरी पहनना मेरे लिए बड़ा गर्व भरा और उत्साहजनक अनुभव था। यह देखकर बहुत अच्छा लगता है, जब आपका रियल लाइफ का शौक आपकी रील लाइफ में भी काम आ जाए।‘‘
वैसे, नेहा ने इस खबर से हम सभी को चैंका दिया है। इसी तरह शुभ्रा के इस कदम ने भी हमें हैरान कर दिया है। शुभ्रा को कुलदीप को छोड़कर पुणे आना पड़ता है और वो अब ज्वेलरी डिजाइनिंग में धीरे-धीरे कदम बढ़ाती है। लेकिन आखिर उसे किस वजह से यह फैसला लेना पड़ा? उधर, समायरा भी कुछ शातिर योजना बना रही है।


