- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
आदित्य बिरला म्यूचुअल फंड ने लांच किया मल्टी कैप एनएफओ, लॉर्ज, मिड और स्मॉल कैप में एक साथ निवेश का मौका
आदित्य बिरला सन लाइफ म्यूचुअल फंड ने मल्टीकैप फंड का एनएफओ लांच किया है। इसमें निवेशकों को लॉर्ज कैप, मिड कैप और स्मॉल कैप में एक साथ निवेश का मौका मिलेगा। क्योंकि यह एनएफओ तीनों सेगमेंट की एक मिली जुली स्कीम होगी। यह नया फंड ऑफर (एनएफओ) 19 अप्रैल से खुलेगा। 3 मई को यह बंद होगा। इसमें कम से कम 500 रुपए के जरिए निवेश किया जा सकता है।
मल्टीकैप फंड दरअसल एक अनुशासित और स्ट्रक्चर्ड तरीके से तीनों मार्केट कैप सेगमेंट में निवेश करता है। कम से कम 25 पर्सेंट हर सेगमेंट में इसका निवेश होता है। मल्टीकैप निवेशकों को इन तीनों मार्केट के सेगमेंट में निवेश का अवसर देता है। लॉर्जकैप में जहां स्थिरता होती है, वहीं मिड और स्मॉल कैप में ग्रोथ का अवसर होता है।
सरकार के ढेर सारे सुधारों के कार्यक्रम, नीतियां, कम ब्याज दरें, बाजार में ज्यादा लिक्विडिटी, रिजर्व बैंक की आसान मॉनिटरी और फिस्कल पॉलिसी, ढेर सारी स्कीम्स जैसे पीएलआई, आत्मनिर्भर भारत से देश के विकास में एक मदद मिलेगी। अर्थव्यवस्था के रिकवरी के माहौल में मिड और स्मॉल कैप अच्छा प्रदर्शन करेंगे और इस समय एक बेहतरीन मूल्याकंन है जिसमें इसमें निवेश का अवसर बन रहा है।
बाजार की मामूली गिरावट से निवेशकों को भारत की लंबी अवधि की मजबूती के नजरिए से ज्यादा खरीदारी का अवसर मिलेगा। मल्टीकैप एनएफओ एक ओपन एंडेड इक्विटी स्कीम है। यह शेयरों के चयन में बॉटम अप अप्रोच का पालन करता है। अनुशासित तरीके से मार्केट कैप अलोकेशन करता है और तेजी से बढ़ते हुए सेक्टर्स और कंपनियों में एक्टिव रीबैलेंसिंग के जरिए निवेश करने का मौका देता है।
इस बारे में कंपनी के एमडी एवं सीईओ ए. बालासुब्रमणियन ने कहा कि लॉर्ज कैप क्वालिटी वाले शेयर होते हैं और यह किसी भी पोर्टफोलियो में होना चाहिए। हालांकि लंबे समय के नजरिए से मिड और स्मॉल कैप में भी एक्सपोजर लेना चाहिए जिससे पोर्टफोलियो में ग्रोथ होती रहे। यह फंड तीन मार्केट कैप की एक मिली जुली स्कीम है। इसमें एसआईपी के जरिए भी आसानी से निवेश किया जा सकता है। ऐतिहासिक रूप से मिड और स्मॉल कैप सेगमेंट इकोनॉमिक ग्रोथ के समय अच्छा प्रदर्शन करते हैं।


