- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
निर्माता जेम्स वान और निर्देशक साइमन मैकोयड ने “मॉर्टल कोम्बैट” के विविधताओं से भरे अंतर्राष्ट्रीय कलाकारों के बारे में चर्चा की
न्यू लाइन सिनेमा की धमाकेदार नई फिल्म “मॉर्टल कॉम्बैट” अपने पूरे शानदार वैभव में ब्लॉकबस्टर वीडियो गेम फ्रैंचाइज़ी की गहन एक्शन की जीवंत प्रस्तुति देती है, जिसमें निर्णायक तौर पर एक-दूसरे के खिलाफ लड़ते हुए सर्वकालिक, प्रशंसकों के पसंदीदा चैंपियन खड़े रहते हैं जो बिना किसी प्रतिबंध के भयानक युद्ध लड़ते हुए, अपनी अंतिम सीमा तक पहुंचते हैं। फिल्म को पुरस्कार विजेता ऑस्ट्रेलियाई कमर्शियल फिल्म निर्माता साइमन मैकोयड द्वारा निर्देशित किया गया है, जो उनके निर्देशन में बनी पहली फीचर फिल्म है, और इसके निर्माता जेम्स वान, टॉड गार्नर, मैकोयड और ई. बेनेट वॉल्श हैं।
“मॉर्टल कॉम्बैट” के विविधओं से भरे अंतरराष्ट्रीय कलाकार ब्रांड की वैश्विक प्रकृति के साथ-साथ उन प्रतिभाओं को भी दर्शाते हैं, जो फिल्म, टीवी और मार्शल आर्ट की दुनिया से जुड़ी हैं। फिल्म के प्रत्येक अभिनेता को न केवल उनकी प्रतिभा के लिएशामिल किया गया, बल्कि इसलिए भी कि वे अपने चरित्र का, जैसा कि प्रशंसक उन्हें जानते हैं और उनसे प्यार करते हैं, सही प्रतिनिधित्व करते हैं।
अंतर्राष्ट्रीय कलाकारों के जमघट के बारे में बात करते हुए, निर्देशक मैकोयड कहते हैं कि “इस फिल्म के साथ हम इन बहुचर्चित पात्रों को एक ऐसे मंच पर ला रहे हैं, जो गेम्स की तुलना में अधिक विशाल है, इसलिए हमने हर चरित्र का प्रामाणिक लगने वाली बड़ी स्क्रीन पर लाने के लिए जितना सम्मान कर सकते थे, उतना सम्मान किया है।”
बात को आगे बढ़ाते हुए, प्रोड्यूसर जेम्स वान (जिन्होंने पहले ‘द कॉन्ज्यूरिंग’ का निर्देशन किया था) कहते हैं, “आज हम जिस दुनिया में रह रहे हैं, उसमें प्रतिनिधित्व बेहद महत्वपूर्ण है। जब आपके पास इस तरह की फिल्म होती है, तो पात्रों के डिजाइन के अनुसार चलने और दुनिया भर से प्रतिभाओं से लेने से बेहतर कुछ नहीं है।”
कलाकारों के इस समूह में कोल यंग के रूप में लुइस टैन; सोन्या ब्लेड के रूप में जेसिका मैकनामी; कानो के रूप में जोश लॉसन; लॉर्ड रेडेन के रूप में ताडानोबु असानो; जैक्स के रूप में मेहकैड ब्रुक्स; लिउ कांग के रूप में लुडी लिन; शांग त्सुंग के रूप में चिन हान;बाई-हान और सब-ज़ीरो के रूप में जो तस्लीम और हन्जो हसाशी और स्कोर्पियन के रूप में हिरोयुकी सनाडा शामिल हैं। इसके अलावा, इस फिल्म में कुंग लाओ के रूप में मैक्स हुआंग और मेलीना के रूप में सिसी स्ट्रिंगर भी हैं।


