- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
स्किल्स के साथ अभिनय पर ध्यान देना भी महत्वपूर्ण है: हिमांशु मल्होत्रा
मुंबई: अभिनेता अपने हर नए प्रोजेक्ट के साथ नए तरह के किरदारों को आजमाना चाहते हैं और अपने कला को सुधारने कि कोशिश करते है। हिमांशु मल्होत्रा वर्तमान में दंगल टीवी के फैंटेसी ड्रामा निक्की और जादुई बबल में पहली बार एक जादूगर के अवतार में दिखाई दे रहे हैं। उनका कहना है कि शो में शामिल सभी जादू और वीएफएक्स के साथ शिव का किरदार निभाना रोमांचक था।
इस भूमिका के लिए उन्होंने कैसे तैयारी की, इस बारे में बात करते हुए, हिमांशु कहते हैं, शो में जादू मेरे चरित्र के सबसे पेचीदा हिस्सों में से एक है। मैंने पहले एक वकील, एक पुलिस, एक डॉक्टर, आदि की भूमिका निभाई है, लेकिन एक जादूगर का किरदार पहली बार निभा रहा हूं। इस किरदार की तैयारी के लिए, मैंने कुछ वीडियो और ट्रिक्स देखे जो जादूगर इस्तेमाल करते हैं। लेकिन मैंने किसी भी तरह के जादू को विशेष रूप से नहीं सीखा।
मेरा मानना है कि यदि आप स्किल्स में बहुत अधिक घुस जाते हैं, तो आप अभिनय को भूल जाते हैं और ऐसा आपको नहीं करना चाहिए। हमें केवल अपने बुनियादी ज्ञान के लिए कौशल के पहलुओं को समझना होगा। केवल एक चीज जो हर जादूगर करता है वह है सहजता से एक चाल को प्रस्तुत करना और वह मैंने सीखने को कोशिश की है।
यह पूछे जाने पर कि किसी अन्य काल्पनिक पात्रों की तुलना में यह किरदार कितना मुश्किल था, उन्होंने कहा, “मेरे किरदार के बहुत सारे वीएफएक्स आधारित दृश्य हैं। और यह पूरी तरह से कल्पना पर आधारित था। इसलिए, तकनीकी पहलू बहुत पेचीदा और मुश्किल हो जाते हैं क्योंकि आपके सामने कोई नहीं है। आप केवल एक चित्र बना रहे हैं और VFX के मार्गदर्शन का उपयोग करके आपके सामने कल्पना कर रहे हैं। यह कुछ ऐसा था जिसने शिव को मेरे अब तक के अन्य किरदार से बिल्कुल अलग बना दिया।
हम देख सकते हैं कि हिमांशु अपने किरदार को कितना पसंद करते हैं और हमें उम्मीद है कि दर्शक भी उन्हे इस रूप में अपनाएंगे।


