- When Childhood Dreams Meet the Global Stage: Manushi Chhillar’s Commonwealth Games Story
- In the summer of '99, two teams carried the hopes of a nation: sourav ganguly and anil kumble salute the golden arrows
- Home is where every unfinished story finds its ending , Main Vaapas Aaunga arrives on Netflix on August 7
- 05 reasons Tumbadchi Manjula should be on your weekend watchlist
- वाईआरएफ की पहली हॉरर फिल्म के लीड बने वरुण धवन
कोल्ड स्टोरेज को सील किया
कर्फ्यू के दौरान संचालति कर रहा था मंडी
इंदौर. कोरोना कर्फ्यू के दौरान मंडी संचालित करने पर देवी अहिल्या सहकारी समिति कोल्ड स्टोरेज को सील किया.
आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल ने बताया कि शहर में लागू कोरोना कर्फ्यू के दौरान जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित समय सीमा व चिन्हअंकित स्थानों पर ही व्यवसाय करने वालों को छूट दी गई है इसके पश्चात भी कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने एवं जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित गाइडलाइन के विपरीत व्यवसाय करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है.
उपायुक्त श्रीमती लता अग्रवाल ने बताया कि आज प्रातः 7 बजे तेजपुर गड़बड़ी स्थित देवी अहिल्या सहकारी समिति कोल्ड स्टोर द्वारा सुबह-सुबह बड़ी संख्या में एकत्रित लोगों द्वारा कोरोना कर्फ्यू का पालन न करते हुए मंडी का संचालन किया जा रहा था. इस पर उपायुक्त श्रीमती लता अग्रवाल द्वारा सहायक राजस्व अधिकारी जोन क्रमांक 13 महेंद्र जैन को मौके पर बुलाया गया.
जिला प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार रेखा सचदेव वे निगम पुलिस व जिला प्रशासन की टीम द्वारा श्री देवी अहिल्या सहकारी समिति कोल्ड स्टोरेज तेजपुर गड़बड़ी को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने एवं जिला प्रशासन द्वारा लागू कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर इस चोर को सील करने की कार्रवाई की गई. मंडी का संचालन करने वालों के विरुद्ध थाने भेजा गया.


