- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
मप्र के इंदौर में पहली बार 4 व 2 व्हीलर वाहन से बिना उतरे ही होगी कोरोना की जांच
प्रदेश का पहला धनवंतरी ड्राइव इन कोविड-19 टेस्ट सेंटर इंदौर के दशहरे मैदान एवं नेहरू स्टेडियम में
इंदौर। प्रदेश का पहला धनवंतरी ड्राइव इन कोविड-19 टेस्ट सेंटर इंदौर के दशहरे मैदान एवं नेहरू स्टेडियम में बनाया गया है। इसके बाद प्रदेश में पहली बार 4 एवं 2 व्हीलर वाहन से बिना उतरे ही जांच होगी। नागरिक कम से कम समय व बिना परेशानी के सैंपल दे सकेंगे और 24 घंटे के अंदर कोविड-19 जांच रिपोर्ट मिलेगी।
आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल ने बताया कि देश प्रदेश के साथ ही शहर में कोरोना संक्रमण का दौर जारी है. इस कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए जिला प्रशासन एवं नगर निगम द्वारा वैक्सीनेशन सेंटर, सैनिटाइजेशन साथ ही अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही है. इसी क्रम में आज इंदौर के दशहरा मैदान एवं नेहरू स्टेडियम में प्रदेश का पहला धनवंतरी ड्राइव इन कोविड-19 टेस्ट सेंटर का निर्माण किया गया। धनवंतरी ड्राइव इन कोविड-19 सेंटर का मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, आपदा प्रबंधन कमेटी के डॉक्टर निशांत खरे, आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल व अन्य अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया।
रजिस्ट्रेशन के दौरान एवं जांच के पश्चात भी राशि का भुगतान कर सकते हैं
आयुक्त सुश्री पाल ने बताया कि अगर किसी को भी कोरोना के लक्षण होने पर वह तुरंत जांच के लिए शहर में दशहरा मैदान में संपूर्ण सोडाणी डायग्नोस्टिक क्लिनिक एवं नेहरू स्टेडियम में सेंट्रल लैब द्वारा धनवंतरी ड्राइव इन कोविड-19 सेंटर में प्रातः 8:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक मात्र ₹ 700 में जांच करा सकते हैं, कोविड-19 टेस्ट करवाने हेतु http://www.covidindore.com पर पहले अनिवार्यता रजिस्ट्रेशन कराना होगा एवं आधार कार्ड साथ में लाना होगा, रजिस्ट्रेशन के दौरान प्राप्त नंबर के आधार पर ही उपरोक्त सेंटरों पर कोविड-19 का टेस्ट किया जावेगा। नागरिकों की सुविधा के लिए रजिस्ट्रेशन के दौरान एवं सेंटर पर टेस्ट के पश्चात भी भुगतान करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। कल 12:00 बजे से रजिस्ट्रेशन होगा चालू तथा परसों से जांच हेतु सैंपल लिए जा सकेंगे
4 एवं 2 व्हीलर वाहन में बैठकर ही जांच करा सकते हैं
इन सेंटरों की विशेषता यह है कि कोई भी व्यक्ति अपने चार पहिया एवं दोपहिया वाहन में बैठकर ही इन सेंटर में टेस्ट हेतु प्रवेश करेगा, और रजिस्ट्रेशन के दौरान प्राप्त नंबर एवं समय अनुसार उपलब्ध कराए गए सेंटर के स्थान पर पहुंचकर बिना अपने वाहन से उतरे ही कोविड-19 टेस्ट कराएगा, टेस्ट के पश्चात सेंटर से बाहर हो जाएगा जिससे कि किसी भी प्रकार का संक्रमण होने की संभावना नहीं होगी। विदित हो कि कोविड-19 कराने वाले अधिकतर व्यक्ति संक्रमित होते हैं जिसके कारण संक्रमण के फैलने की संभावना ज्यादा होती है, इस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए ही इंदौर में ड्राइव इन कोविड-19 सेंटर की शुरुआत की गई है। टू व्हीलर वाहन में आने वालों के लिए पूरे ग्राउंड में सेट बनाया गया है जिससे कि उन्हें गर्मी में छाया प्राप्त हो तथा पीने के पानी भी उपलब्ध रहेगा विकलांग व्यक्ति के आने पर उनके लिए ई-रिक्शा उपलब्ध रहेगी जिसमें बैठकर वह जांच हेतु सैंपल दे सकेंगे
मात्र 24 घंटे में मिलेगी रिपोर्ट
धनवंतरी ड्राइव इन कोविड-19 सेंटर पर रजिस्ट्रेशन होने के पश्चात सेंटर पर आने पर ही बिना वाहन से उतरे ही जांच होने के पश्चात आगामी 24 घंटे में ही संबंधित ओं को स्पष्ट एवं बेहतर सुविधा के साथ जांच रिपोर्ट मिल जावेगी।
प्रति सेंटर 2000 सहित दोनों सेंटरों पर 4000 टेस्ट होंगे प्रतिदिन
आयुक्त सुश्री पाल ने बताया कि इंदौर में दशहरे मैदान एवं नेहरू स्टेडियम पर बनाए जा रहे धन्वंतरि ड्राइव इन कॉविड टेस्ट सेंटर पर प्रति सेंटर 2000 सहित कुल 4000 टेस्ट प्रतिदिन रजिस्ट्रेशन किए जाएंगे। प्रति सेंटर पर 2,000 से अधिक व्यक्तियों द्वारा रजिस्ट्रेशन करने पर संबंधित व्यक्ति को अगले दिवस का सेंटर वे समय उपलब्ध कराया जाएगा।
विदित हो कि वर्तमान में शहर में स्थित लेब पर कोरोना का टेस्ट किया जा रहा है किंतु ऐसे लैब पर व्यक्तियों की संख्या अधिक होने से एवं जांच ज्यादा होने से व्यक्तियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है इसके साथ ही ऐसी लेबो पर प्रतिदिन संक्रमित व्यक्तियों द्वारा जांच के लिए लैब पर जाना पड़ता है जिससे कि संक्रमण का फैलाव होने की संभावना बनी रहती है इसको दृष्टिगत रखते हुए इंदौर में धनवंतरी ड्राईव इन कोविड-19 टेस्ट सेंटर का निर्माण किया गया है जहां पर आने वाले व्यक्ति बिना किसी के संपर्क में आते हुए अपने वाहन में बैठकर ही सेंटर पर अपनी कोविड-19 की जांच शासन द्वारा निर्धारित राशि मात्र ₹700 में करा सकते हैं और जिसकी रिपोर्ट भी मात्र 24 घंटे के अंदर रजिस्ट्रेशन के दौरान दर्ज कराए मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप एवं मैसेज के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।


