- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
देबिना बनर्जी ने किया आग्रह, कोविड 19 से जो लोग रिकवर हो चुके हैं, वे अपना प्लाज्मा करें डोनेट
प्लाज्मा डोनेशन कई कोविड पॉजिटिव क्रिटिकल पेशेंट्स के लिए एक ज्ञात जीवन रक्षक है। प्लाज्मा डोनेशन का लाभ पिछले वर्ष की शुरुआत में देखा गया था, जब समूची दुनिया कोविड 19 की चपेट में आई थी। तब से, एक रिसर्च के तहत यह सिद्ध हुआ है कि कोविड रिकवर्ड पेशेंट्स वास्तव में उनके स्वस्थ होने के 28 दिनों के बाद प्लाज्मा डोनेट कर सकते हैं, यदि वे अच्छे स्वास्थ्य के धनी हैं।
वह जोड़ी, जिसे हमेशा फिटनेस या रिलेशनशिप गोल सेट करने के लिए जाना जाता है, देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी ने हाल ही में एक और बेमिसाल कार्य किया। उन्होंने अपने स्थानीय क्लिनिक का दौरा किया था और अपना प्लाज्मा डोनेट किया, क्योंकि दोनों ही कोविड 19 से रिकवर हो चुके हैं और कुल मिलाकर अच्छे स्वास्थ्य का अनुसरण कर रहे हैं।
देबिना, जो कि अपने प्लेटफॉर्म देबिना डिकोड्स के माध्यम से एक पॉवरफूल इन्फ्लुएंसर बन चुकी हैं, इसमें वे स्किनकेयर से लेकर मानसिक स्वास्थ्य तक कई विषयों पर बात करती हैं। वे अक्सर अपने आप को स्वस्थ रखने, एक स्वच्छ पौष्टिक आहार में लिप्त होने और संतुलित जीवन शैली बनाए रखने के महत्व के बारे में भरपूर जानकारी प्रदान करती हैं।
वे अपने इंस्टाग्राम पर सभी लोगों और अपने फॉलोवर्स से आग्रह करती हैं कि सभी लोग आगे आएं और अपना प्लाज्मा डोनेट करें, क्योंकि यह उन लोगों के जीवन को बचाने में मदद कर सकता है जो वर्तमान में कोविड 19 से जूझ रहे हैं।


