- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
रेनो इंडिया ने अपनी अनोखी पहल– ‘रूरल फ्लोट’ के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति को मजबूत बनाया
13 राज्यों के 233 शहरों में 23,000 से अधिक ग्राहकों के साथ जुड़ने का अवसर
मध्य प्रदेश, जून, 2021: रेनो इंडिया ने देश के ग्रामीण बाजारों में अपनी उपस्थिति को मजबूत करने और अपने बिल्कुल नए, स्पोर्टी, स्मार्ट एवं बेहद मनभावन ‘काइगर’ को प्रदर्शित करने के लिए आज ‘रूरल फ्लोट’ पहल की शुरुआत की। इस पहल का उद्देश्य देश भर के ग्रामीण क्षेत्रों के ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करना है। ‘रूरल फ्लोट’ पूरी तरह क्रियाशील मोबाइल शोरूम है, जिसे कंपनी ने अपने मौजूदा और संभावित ग्राहकों को रेनो का संपूर्ण अनुभव प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया है। राज्य भर के 20 से अधिक शहरों में, खास तौर पर ग्रामीण बाजारों में ग्राहकों ने रेनो इंडिया की शानदार पहल का अनुभव प्राप्त किया और इसके साक्षी बने। राज्य के इन 20 शहरों में ग्वालियर, राघोगढ़, नौगाँव, मैहर, मऊगंज मझौली, पालीबीरसिंह, सिहोरा, गडरवारा, सीतामऊ, मंदसौर, मनासा, नागदा, खातेगांव, बागडोना, जुन्नारदेव, छिंदवाड़ा, और वरसियोनी शामिल हैं।
उत्तर में हरियाणा, पूर्व में बिहार, पश्चिम में मध्य प्रदेश, दक्षिण में आंध्र प्रदेश एवं तमिलनाडु और मध्य में राजस्थान से अपने सफर की शुरुआत करते हुए इस मोबाइल शोरूम ने देश भर के 13 राज्यों के 233 शहरों को कवर किया है, तथा तीन महीने की अवधि में 40,000 किमी से ज्यादा की दूरी तय की है। ‘रूरल फ्लोट’ अपने आप में अनोखी और देशभर के ग्राहकों पर केंद्रित पहल है, और इस पहल के दौरान दूरदराज के क्षेत्रों के ग्राहकों को लगभग 2700 टेस्ट ड्राइव की सुविधा प्रदान की गई, जिन्हें देश और दुनिया में अपना परचम लहराने वाले रेनो इंडिया की उत्पाद श्रृंखला को देखने के साथ-साथ इस अद्वितीय अनुभव को अपने साथ घर ले जाने का अवसर मिला।
‘रूरल फ्लोट’ के माध्यम से, रेनो चार मीटर से कम की श्रेणी में हाल ही में लॉन्च की गई बिल्कुल नई रेनो काइगर को ग्रामीण बाजारों में अपने संभावित ग्राहकों के समक्ष प्रदर्शित करने में सफल रहा है। क्विड और ट्राइबर सहित रेनो की पूरी उत्पाद श्रृंखला को प्रदर्शित करने के अलावा, रेनो की ओर से ग्राहकों के लिए कई मनोरंजक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया, जिससे उनका यह अनुभव बेहद रोमांचक और आनंददायक बन गया। इस पहल के माध्यम से, रेनो ने राजस्थान, तेलंगाना, गुजरात, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, हरियाणा जैसे बाजारों में 23,000 से ज्यादा संभावित ग्राहकों तक पहुँचने में सफलता पाई है। ‘रूरल फ्लोट’ ने मौजूदा एवं संभावित ग्राहकों को रेनो के किसी भी उत्पाद के बारे में पूछताछ या नई बुकिंग के लिए रेनो से जुड़ने के लिए वन-स्टॉप शॉप की भूमिका भी निभाई।
इनोवेशन हमेशा से ही रेनो की पहचान रहा है और इसी से प्रेरित होकर ‘रूरल फ्लोट’ पहल की शुरुआत की गई है, जो दूरदराज के इलाकों में ग्राहकों के करीब जाने तथा उन्हें रेनो वाहनों के स्वामित्व का अनुभव प्रदान करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है। भारत में अपने कारोबार की मात्रा बढ़ाने के लिए अपने उत्पाद पोर्टफोलियो के विस्तार की रणनीति के साथ, रेनो भारत में अपने नेटवर्क के दायरे का बड़े पैमाने पर विकास कर रहा है। इसके अलावा, रेनो ने ग्राहकों के अपने ब्रांड के साथ अद्वितीय जुड़ाव को सुनिश्चित करने के लिए कई अनोखी और अभिनव पहलों की शुरुआत की है। वर्तमान में, भारत में रेनो इंडिया के 500 से ज्यादा सेल्स एवं सर्विस टचपॉइंट्स हैं, जिसके अंतर्गत पूरे देश में 200 से ज्यादा स्थानों पर वर्कशॉप ऑन व्हील्स की मौजूदगी भी शामिल है।


