- गोवा में डॉ. ए.के. द्विवेदी की पुस्तक ‘कैंसर में होम्योपैथी’ का विमोचन
- Power, Purpose & 75 Women Achievers: Nivedita Basu’s Self-Made Woman Awards Make a Grand Delhi & North Debut
- आईआईएम इंदौर ने मनाया 30वां स्थापना दिवस
- IIM Indore Marks 30 Years of Excellence, Impact, and Institution-Building
- पाँच साल बाद पर्दे पर तनिशा मुखर्जी की वापसी, डायरेक्टर कपिल कौस्तुभ शर्मा की ‘ज़िंदगी फिर भी खूबसूरत है’ के साथ
मानसिक विक्षिप्त से दुष्कर्म करने वाला ट्रक ड्रायवर गिरफ्तार
इंदौर. बेटमा थाना पुलिस ने एक मानसिक विक्षिप्त युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के एक मामले में एक फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था.
पुलिस अधीक्षक महेश चंद्र जैन ने बताया कि 4 जुलाई को सागौरकुटी क्षेत्र के समीप एक 18 वर्षीय मानसिक विक्षिप्त युवती के साथ अनहोनी होने का मामला प्रकाश में आया था. बेटमा पुलिस ने मामले की तफ्तीश के बाद दावा किया कि उसके हाथ लगे साक्ष्य से स्पष्ट है कि गिरफ्त में आये आरोपी ट्रक ड्राइवर ने पहले तो पीड़िता को अगवा किया गया जिसके बाद ट्रक में ड्राइवर और उसके साथियों ने पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म का अपराध किया किया है. पुलिस के हाथ लगे सीसीटीवी फुटेज में आरोपी इसी दिन पीड़िता को नवदापंथ के पास के एक खेत में फेंकते हुए दिखाई दे रहे है.
एसपी ने बताया चार जुलाई को पीड़ित युवती बदहवास अवस्था में पुलिस को मिली थी. मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिसकर्मियों ने आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए. पुलिस के हाथ लगे एक फुटेज में ट्रक से पीड़िता युवती को फेकने की घटना की पृष्टि हुई। कड़ी दर कड़ी जोड़ती पुलिस ट्रक के नंबर से पंजीकृत ट्रक मालिक तक पहुंची। ट्रक मालिक से घटना के समय ट्रक चला रहे आरोपी की जानकारी पुलिस के हाथ लगी। पुलिस ने ड्राइवर विकास गुप्ता निवासी जौनपुर उत्तर प्रदेश को आखिर गिरफ्तार कर ही लिया. एसपी जैन ने मामले की तत्परता से पड़ताल करने वाले पुलिसकर्मियों का पुरष्कृत करने की घोषणा की है.


