- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
लापता नाबालिग लड़का-लड़की जयपुर-आगरा हाईवे पर मिले
पिछले चार दिनों से बिना बताए घर से थे गायब
इंदौर. पिछले चार दिनों से लापता नाबालिग बच्चे शुक्रवार को चंडीगढ़ में मिल गए. दोनों को पुलिस ने जयपुर-आगरा हाईवे पर एक कार में पकड़ा. बताया जा रहा है कि दोनों अपनी मर्जी से चंडीगढ़ घूमने निकल गए थे. रुद्राक्ष को पुलिस टीम इंदौर लेकर आ रही है, जबकि कोपल अपने परिजनों के साथ आ रही है. देर शाम तक उनको इंदौर लाने की सूचना थी.
उल्लेखनीय है कि 12 जुलाई को श्रीनगर में रहने वाली नाबालिग लड़की गायब हो गई थी. इसके बाद एमजी रोड निवासी दवा कारोबारी के नाबालिग बेटे के भी लापता होने की खबर आई. दोनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट एमआईजी थाने और तुकोगंज थाने में दर्ज की गई. बच्ची के पिता जहां पीथमपुर की एक कंपनी में अधिकारी है. वहीं लड़के के पिता कारोबारी है. पुलिस दोनों की तलाश में जुट गई.
पहले माना जा रहा था कि दोनों का अपहरण न हुआ हो. इसी को आधार बनाकर पुलिस उनकी तलाश में जगह-जगह छापे मार रही थी. इस बीच गुरुवार को एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया. यह फुटेज कोपल के घऱ के पीछे का है. इसमें साफ नजर आ रहा है कि रुद्राक्ष ऑटो रिक्शा लेकर कोपल को लेने पहुंचा. उसने पीठ पर बैग टांग रखा था. कोपल के घऱ के थोड़ा आगे रिक्शा खड़ा हो गया. इसके बाद रुद्राक्ष ने फोन करके कोपल को बुलाया. वह पीछे के दरवाजे से बाहर आई और दोनों रिक्शा में बैठकर रवाना हो गए.
पुलिस ने उनकी मोबाइल लोकेशन निकाली तो वह जयपुर की निकली. इसके बाद दोनों की तलाश में पुलिस टीम जयपुर भेजी गई. मोबाइल लोकेशन के आधार पर वे जयपुर-आगरा हाईवे पर मिले. इसके बाद उन्हें इंदौर लाया जा रहा है. यहां आऩे के बाद दोनों के बयान लिए जाएंगे, इसके बाद मामला साफ होगा कि वे बिना बताए घर से क्यों गए थे.
इंदौर आईजी हरिनारायण चारी मिश्र ने बताया कि पिछले 4 दिनों से इन बच्चों की तलाश की जा रही थी. यह बच्चे चंडीगढ़ और मनाली के बीच रास्ते में सफर करते मिले. जहां से इंदौर पुलिस की टीम ने उन्हें अपने कब्जे में ले लिया है. इंदौर लाने के बाद इन बच्चों से पूछताछ की जाएगी.


