- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
गुणवत्तापूर्ण आपूर्ति, उपभोक्ता हित के कार्य के प्रति संवेदनशीलता जरूरी
मप्र विद्युत नियामक आयोग अध्यक्ष ने इंदौर में ली मिटिंग, देखी स्मार्ट मीटरिंग
इंदौर। बिजली कंपनी के प्रत्येक कार्य स्तर पर परफामेंस सुधार जरूरी है, गुणवत्तापूर्ण आपूर्ति, उपभोक्ता हित के कार्यों के प्रति संवेदनशीलता होना चाहिए। उपभोक्ता एवं कंपनी दोनों के हितों के साथ ही आगे बढ़ना होगा।
मप्र विद्युत नियामक आयोग भोपाल के अध्यक्ष श्री एसपीएस परिहार ने यह बात कही। वे शुक्रवार को पोलोग्राउंड इंदौर स्थित मप्रपक्षेविविकं के सभागार में विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। श्री परिहार ने कहा कि उपभोक्ता व कंपनी के हित में आए सुझावों पर अमल किया जाएगा, दूसरे राज्यों के आयोगों की रिपोर्ट के आधार पर और सुधार लाया जाएगा।
इस दौरान मप्रपक्षेविविकं के प्रबंध निदेशक श्री अमित तोमर ने उन्हें कंपनी के कार्यों, उपभोक्ता सेवा, आपूर्ति, राजस्व संग्रहण आदि की जानकारी दी। आयोग अध्यक्ष श्री परिहार ने स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली एवं तीन साल में आए बदलावों की रिपोर्ट विस्तार से देखी। पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा तैयार काल सेंटर साफ्टवेयर, एनजीबी, डोर टू डोर कलेक्शन सिस्टम की जानकारी ली।
अध्यक्ष ने पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्य एवं स्मार्ट मीटर कंट्रोल सेंटर की गतिविधियों से प्रसन्नता जताई। श्री परिहार ने मीटरों का संग्रहालय भी देखा, जहां चालीस से पचास साल पुराने मीटर मौजूद है। उन्होंने अधिकारियों से सुझाव भी मांगे एवं स्वयं डायरी में दर्ज किए। इस दौरान मुख्य महाप्रबंधक श्री संतोष टैगोर, निदेशक श्री मनोज झंवर, कार्यपालक निदेशक श्री संजय मोहासे, श्री गजरा मेहता, मुख्य अभियंता श्री एसआर बमनके, श्री एसएल करवाड़िया, स्मार्ट मीटर योजना के अधीक्षण यंत्री श्री डीएस चौहान, स्मार्ट मीटर कंट्रोल सेंटर प्रभारी श्री नवीन गुप्ता आदि ने जानकारी प्रस्तुत की।


