- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
हंगामा 2 के सेट पर शिल्पा शेट्टी के जादू से प्रणीता भी नही बच पाई
एक आदर्श बेटे का किरदार निभा रहे मीज़ान संग चुलबुली प्रणिता सुभाष नज़र आएँगी हंगामा 2 में, जो २३ जुलाई २०२१ को विशेष रूप से डिज़्नी + हॉटस्टार वीआईपी और डिज़्नी + हॉटस्टार प्रीमियम के दर्शकों के लिए उपलब्ध होगी।
2003 में रिलीज़ हुई अफरातफरी और हास्य से भरपूर सुपरहिट फिल्म हंगामा, प्रतिष्ठित फिल्म निर्माता प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित सबसे ज़बरदस्त कॉमेडी फिल्मों में से एक है। 18 साल के लंबे अंतराल के बाद हंगामा 2 ढेर सारी मस्ती, उलझनों और मनोरंजन से भरे पर्दे पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है! तो दो परिवारों के बीच हास्य के रंग में रंगने को तैयार हो जाइए। पहला परिवार है तिवारी का जिसमें एक ईर्ष्यालु पति के साथ शामिल है एक खूबसूरत पत्नी और कपूर परिवार में है एक सेवानिवृत्त सेना के कर्नल के साथ उनके दो बेटे और पोते-पोतियाँ। कहानी में दिलचस्प मोड़ तब आता है जब एक युवा मासूम लड़की, एक नाजायज बच्चे के साथ दरवाजे पर आ धमकती है।
जी हाँ यह बात बिल्कुल सच है कि फिल्मों से इतनी लंबी दूरी बनानेवाली गोर्जियस शिल्पा शेट्टी का जादू आज भी कायम है और उनके जादू से सिर्फ एक्टर ही ही नही एक्ट्रेसेस भी घायल हैं। फ़िलहाल इसमें एक नाम और जुड़ चुका है साऊथ फिल्मों से हिंदी फिल्मों की तरफ रुख कर रही प्रणीता सुभाष का। जाने जाने निर्देशक प्रियदर्शन की सुपरहिट कॉमेडी फिल्म हंगामा 2 में अपने अभिनय का रंग दिखाने जा रही प्रणीता सुभाष पर अपनी को स्टार शिल्पा शेट्टी का रंग कुछ यूँ चढ़ा है कि वह उनकी तारीफें करती नही थक रहीं।
प्रणीता कहती हैं, “शिल्पा जी इतनी गॉर्जियस हैं कि न चाहते हुए भी मैं उनके जादू से सम्मोहित रहती थी। अभिनय के अलावा उनकी हर अदा काबिले तारीफ़ है। आज भी वो इतनी खूबसूरत हैं कि मैं क्या किसी की भी उन पर से नज़र नहीं हटती थी। इसके अलावा परेश जी, आशुतोष जी, प्रियन सर उनके साथ पहली बार काम करने का डर तो था ही लेकिन सभी लोगों ने जिस तरह मुझे अपनाया उससे सभी डर दूर हो गए।
वर्ष २००३ में रिलीज़ हुई फिल्म हंगामा की जबर्दस्त सफलता के १८ वर्ष बाद निर्देशक प्रियदर्शन अब शिल्पा शेट्टी कुंदरा, परेश रावल, मिज़ान, प्रणिता सुभाष, आशुतोष राणा, जॉनी लीवर, राजपाल यादव और अन्य कलाकारों के साथ हंगामा 2 रिलीज़ करने जा रहे हैं। निर्माता रतन जैन के वीनस वर्ल्डवाइड एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित और अनु मलिक के संगीत से सजी फ़िल्म हंगामा 2, 23 जुलाई २०२१ को डिज़्नी + हॉटस्टार वीआईपी और डिज़्नी + हॉटस्टार प्रीमियम पर उनके दर्शकों के लिए उपलब्ध होगी।


