- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
सैमसंग एमेजॉन प्राइम डे पर पेश करेगा हाइजीन स्टीम वॉशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर्स और द फ्रेम 2021 के लिए नया बेजल
चुनिंदा टीवी, रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन और माइक्रोवेव पर आकर्षक ऑफर; कैशबैक, केवल 459 रुपये से शुरू हो रही ईएमआई और 31 प्रतिशत तक छूट
भारत – 24 जुलाई, 2021 – भारत के सबसे भरोसेमंद उपभोक्ता इलेक्ट्रिक ब्रांड सैमसंग ने 26 और 27 जुलाई, 2021 को एमेजान प्राइम डे सेल के दौरान अपनी लोकप्रिय कंज्यूमर ड्यूरेबल्स उत्पाद श्रेणियों में कई नए लॉन्च और आकर्षक ऑफर्स का ऐलान किया है।
सफाई और स्वच्छता के ऊंचे पैमानों वाली वॉशिंग मशीनों की जरूरत पूरी करने के लिए सैमसंग हाइजीन स्टीम तकनीक वाली 8 किलोग्राम क्षमता की फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन पेश कर रही है, जो बड़े परिवारों के लिए एकदम सटीक है। यह वॉशिंग मशीन अंदर तक बैठा मैल छुड़ाने और 99.9 प्रतिशत बैक्टीरिया तथा एलर्जन दूर करने में सक्षम है। यह वॉशिंग मशीन खरीदने वाले उपभोक्ताओं को मोटर पर 10 वर्ष की वॉरंटी, 21 प्रतिशत तक छूट, कैशबैक और केवल 1,750 रुपये से शुरू हो रही नो कॉस्ट ईएमआई का फायदा मिलेगा।
इस सेल के दौरान सैमसंग लक्स ब्लैक फिनिश में डबल डोर फ्रॉस्ट फ्री (235 लीटर) रेफ्रिजरेटर भी उतारेगा, जिससे आपका किचन खूबसूरत दिखने लगेगा। इसमें डिजिटल डिस्प्ले है, जो आपको रेफ्रिजरेटर खोले बगैर ही तापमान नियंत्रित करने की सहूलियत देता है। नया सिंगल डोर डायरेक्ट कूल (198 लीटर) रेफ्रिजरेटर खूबसूरत डिलाइट इंडिगो पैटर्न में उपलब्ध होगा। दोनों मॉडलों में डिजिटल इन्वर्टर तकनीक है, जो बिजली बचाती है और रेफ्रिजरेटर ज्यादा ताकत से तथा बिना आवाज के काम करते हैं। इन रेफ्रिजरेटर्स को खरीदने वाले उपभोक्ताओं को कंप्रेसर पर 10 वर्ष की वॉरंटी, 20 प्रतिशत तक छूट, कैशबैक और 1,492 रुपये से शुरू हो रही नो कॉस्ट ईएमआई भी मिलेगी।
आपके लिविंग स्पेस पर आपकी छाप छोड़ने के लिए सैमसंग भारत में हाल ही में लॉन्च हुए अपने 55 इंच के लाइफस्टाइल टीवी द फ्रेम 2021 के लिए टेराकोटा रंग का बेजल भी पेश कर रही है। द फ्रेम ऑन होता है तो टीवी का काम करता है और ऑफ होने पर कलाकृति बन जाता है। कस्टमाइजेबल यानी अपनी पसंद से बदलने वाले बेजल विकल्पों के साथ द फ्रेम आपके आलीशान लिविंग स्पेस को और भी अलग बनाता है। 2021 का द फ्रेम पिछले मॉडल से 46 प्रतिशत अधिक पतला है और आपको 1,400 कलाकृतियों की लगातार बढ़ती लाइब्रेरी से अपना व्यक्तिगत कला संग्रह तैयार करने की सुविधा देता है।
सैमसंग इंडिया के वरिष्ठ निदेशक, ऑनलाइन बिजनेस, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स श्री संदीप सिंह अरोड़ा ने कहा, “घर ही अब सभी गतिविधियों का केंद्र बन गया है और होम-ऑफिस, होम-रेस्तरां या होम-एंटरटेनमेंट की भूमिकाएं निभाने लगा है। हमने अपने उपभोक्ताओं के लिए कंज्यूमर ड्यूरेबल्स की व्यापक श्रेणी पर विशेष छूट और कैशबैक के साथ आकर्षक ऑफर पेश करने के इरादे से एमेजॉन के साथ हाथ मिलाया है। हमें यकीन है कि इस पोर्टफोलियो के साथ हम अपने उपभोक्ताओं की बदलती जरूरतें पूरी करने में कामयाब रहेंगे क्योंकि अब वे ज्यादा से ज्यादा समय घर पर बिता रहे हैं और अपनी जीवनशैली को बेहतर बनाने का तरीका तलाश रहे हैं।”
ऑफर का विवरण
टेलीविजन
द फ्रेम 2021 के 55 इंच के मॉडल के लिए अब आप टेराकोटा रंग का तिरछी कटाई वाला (बैवल्ड) बेजल भी खरीद सकते हैं, जो आपके लिविंग रूम को खूबसूरत और एथनिक रंगत देगा। यह बेजल 6,749 रुपये में उपलब्ध होगा और साथ में द फ्रेम टीवी भी खरीदने वाले ग्राहकों को बेजल पर 24 प्रतिशत की विशेष छूट मिलेगी। द फ्रेम की कीम 61,990 रुपये से शुरू होती है। इन पर 31 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी और 2,583 रुपये से शुरू हो रही नो कॉस्ट ईएमआई की सुविधा भी होगी।
सैमसंग एचडी स्मार्ट टीवी की कीमत 17,490 रुपये से शुरू होगी, जो 972 रुपये से आरंभ होने वाली नो कॉस्ट ईएमआई तथा 16 प्रतिशत की छूट के साथ उपलब्ध होंगे। सैमसंग के क्रिस्टल 4के यूएचडी टीवी की कीमत 37,990 रुपये से शुरू होगी और उन पर 28 प्रतिशत तक की छूट होगी। घर में ही मनोरंजन का बेहतरीन अनुभव हासिल करने के लिए यह एकदम सही अपग्रेड होगा।
वॉशिंग मशीन
हाइजीन स्टीम तकनीक वाली नई फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन की कीमत 31,499 रुपये से शुरू होगी और उस पर 21 प्रतिशत छूट, कैशबैक मिलेगा तथा केवल 1,750 रुपये से शुरू होने वाली नो कॉस्ट ईएमआई की सुविधा भी उपलब्ध होगी।
फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन रेंज के साथ घर पर ही कपड़ों की धुलाई का अनुभव बेहतर करने के लिए कृत्रिम मेधा (एआई) वाली ईकोबबल वॉशिंग मशीन की कीमत 30,999 रुपये से आरंभ होगी, जिसके लिए नो कॉस्ट ईएमआई 1,722 रुपये से शुरू होगी और 20 प्रतिशत तक छूट भी मिलेगी।
6 किलो क्षमता वाली फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन का दाम 21,999 रुपये से आरंभ होगा, जिसकी नो कॉस्ट ईएमआई 1,833 रुपये से शुरू होगी और 18 प्रतिशत तक छूट भी मिलेगी।
फुली ऑटोमैटिक टॉप लोड डिजिटल इन्वर्टर मॉडल का दाम 15,999 रुपये से शुरू होगा, जिस पर 25 प्रतिशत छूट, कैशबैक और 1,334 रुपये से आरंभ हो रही ईएमआई का लाभ मिलेगा।
रेफ्रिजरेटर
किफायती विकल्प तलाश रहे उपभोक्ताओं के लिए ऑफर्स को और भी आकर्षक बनाते हुए सैमसंग दो नए रेफ्रिजरेटर – 17,900 रुपये में डिलाइट इंडिगो पैटर्न वाला सिंगल डोर डायरेक्ट कूल रेफ्रिजरेटर (198 लीटर) और 24,090 रुपये में लक्स ब्लैक फिनिश वाला डबल डोर फ्रॉस्ट फ्री रेफ्रिजरेटर (253 लीटर) पेश कर रहा है। ये रेफ्रिजरेटर खरीद रहे उपभोक्ताओं को कंप्रेसर पर 10 वर्ष की वॉरंटी, 20 प्रतिशत तक छूट, कैशबैक और केवल 1,492 रुपये से शुरू हो रही नो कॉस्ट ईएमआई का लाभ मिलेगा।
सैमसंग साइड-बाई-साइड रेफ्रिजरेटर और कन्वर्टिबल फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर खरीदकर अपने किचन को अपग्रेड करने की सोच रहे उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है क्योंकि ये मॉडल 69,990 रुपये की खास शुरुआती कीमत पर मिल रहे हैं और 20 प्रतिशत छूट के साथ ही उनकी ईएमआई भी केवल 3,889 रुपये से शुरू हो रही है।
माइक्रोवेव
घर पर पकवान बनाने वालों के लिए सैमसंग की बेकर सीरीज के माइक्रोवेव हैं, जो उन युवा मिलेनियल्स के किचन के लिए एकदम सटीक हैं, जिन्होंने सेहतमंद खानपान की आदतें अपनाई हैं और जो माइक्रोवेव उद्योग में पहली बार नजर आने वाले स्टीमिंग, ग्रिलिंग तथा फ्राइंग जैसे फीचर एक ही जगह चाहते हैं। बेकर सीरीज के माइक्रोवेव की कीमत 9,990 से शुरू होगी, ईएमआई केवल 833 रुपये से आरंभ होगी और 20 प्रतिशत तक छूट भी मिलेगी।


