- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
मित्रता दिवस पर मित्रों ने एक दूसरे को मदद करने का आश्वासन दिया
ऐरोबिक्स क्लब मेघदूत में आज मित्रता दिवस के अवसर पर सभी मित्रों ने एक दूसरे को बधाई दी और इस कोरोना काल मे एक दूसरे को हर सम्भव मदद करने का आश्वासन दिया।
क्लब के कोऑर्डिनेटर महेश रसाल ने कहा कि वर्तमान समय वो समय नही है जब कृष्ण सुदामा जैसे मित्र हुआ करते थे, हीर रांझा जैसे प्रेमी युगल हुआ करते थे। जो सिर्फ अपने प्यार और दोस्ती के लिये एक दूसरे पर अपनी जान तक न्योछावर करने के लिये तैयार हो जाते थे।
आज सभी के पास पारिवारिक जिम्मेदारी, कार्य की व्यस्तता होने के कारण हम में से किसी के पास भी प्यार और दोस्ती के लिये समय नही है। हमे अपनी व्यस्तता के बीच इन बातों के लिये समय निकालना ही होगा ताकि हमारे जीवन मे पारिवारिक जिम्मेदारी के अलावा दोस्ती के लिये भी समय मिल सके। दोस्ती व्व होती है जब हमारे अपने साथ छोड़ देते है वहां से आरम्भ होती है। डॉक्टर हाथ जोड़ लेता है लेकिन हमें ढांढस बंधाते है दोस्त।
क्लब के कोच जितेंद्र मेश्राम ने सभी को मित्रता दिवस की बधाई दी और कहा कि चाहे जो भी परिस्थिति आ जाय, सभी को एक दूसरे की सहायता के लिये हमेशा तत्पर रहना है।
जिंदगी का नाम दोस्ती, दोस्ती का नाम जिंदगी के सिद्धांत पर हमें हमेशा चलते रहना है।


